न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जानें-‘बैड न्यूज’ सहित इन 4 फिल्मों की कमाई, बेटी के जन्म के बाद अली के हाथ लगा यह शानदार प्रोजेक्ट

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी वर्क स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘बैड न्यूज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Jul 2024 1:26:58

2 News : जानें-‘बैड न्यूज’ सहित इन 4 फिल्मों की कमाई, बेटी के जन्म के बाद अली के हाथ लगा यह शानदार प्रोजेक्ट

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी वर्क स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘बैड न्यूज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। फिल्म अभी तक दर्शकों को खींचने में सफल रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पांचवें दिन मंगलवार (23 जुलाई) को 4 करोड़ रुपए के करीब बिजनेस किया, जबकि सोमवार को यह आंकड़ा 3.75 करोड़ रुपए था। फिल्म की कुल कमाई 36 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है।

यह विक्की के करिअर की बिगेस्ट ओपनर फिल्म रही जिसने 8.62 करोड़ रुपए से खाता खोला था। ‘बैड न्यूज’ के मेकर्स ने फिल्म की कमाई में इजाफा करने और दर्शकों की भीड़ को थिएटर तक लाने के लिए एक टिकट के साथ एक टिकट फ्री देने का एलान किया है। आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता और अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले बनी है।

इस बीच अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ ने मंगलवार को 12वें दिन 35 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म 80 करोड़ के बजट में बनी है और इसने अभी तक सिर्फ 21.80 करोड़ ही कमाए हैं। दिग्गज निर्देशक शंकर ने कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ बनाई है। इसमें कमल ने ‘सेनापति’ नाम के शख्स की भूमिका निभाई है। फिल्म ने मंगलवार को 12वें दिन 1.11 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 78.06 करोड़ रुपए हो गया है।

इधर 27 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ अभी थिएटर्स में जमी हुई है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे किरदारों से सजी फिल्म को जबरदस्त रिस्पोंस मिला है। फिल्म ने 23 जुलाई को 1.85 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म का टोटल कलेक्शन 620.35 करोड़ रुपए हो गया है।

bad newz,vicky kaushal,sarfira,Akshay Kumar,indian 2,kamal haasan,kalki 2898 ad,prabhas,ali fazal,richa chadha,rakht brahmand web series

राज और डीके की पीरियड फैंटेसी थ्रिलर सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड' का हिस्सा बनेंगे अली फजल

एक्टर अली फजल हाल ही में पिता बने हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने एक प्यारी बिटिया को जन्म दिया। इस बीच अली अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर सीजन 3' की सफलता का जश्न भी मना रहे हैं। अब उनके लिए एक और खुशखबरी है। वे राज और डीके के डायरेक्शन में बन रही पीरियड फैंटेसी थ्रिलर वेब सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड' का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शो के लिए पूरी कास्ट फाइनल हो चुकी है।

मुंबई में अगले हफ्ते से सीरीज की शूटिंग शुरू होगी। इसमें आदित्य रॉय कपूर और वामिका गब्बी भी नजर आएंगे। खबर है कि अली अगस्त से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा वे अपने बाकी प्रोजेक्ट्स के बचे शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी करेंगे। अली इस सीरीज में एक ऐसी भूमिका में नजर आएंगे, जिसे दर्शकों ने पहले कभी स्क्रीन पर नहीं देखा होगा।

अली के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वे अनुराग बसु की 'मेट्रो…इन दिनों' में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा उनके पास आमिर खान की 'लाहौर 1947' भी है। इसमें सनी देओल व प्रीति जिंटा के अहम किरदार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क