न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-5वें दिन कितनी रही ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ की कमाई, ‘फाइटर’ से अनिल कपूर का लुक भी आया सामने

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। यह मच अवेटेड फिल्म शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Dec 2023 1:05:57

जानें-5वें दिन कितनी रही ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ की कमाई, ‘फाइटर’ से अनिल कपूर का लुक भी आया सामने

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। यह मच अवेटेड फिल्म शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका धुआंधार कलेक्शन जारी है। इसका क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। फिल्म की शुरुआत गजब की रही और उसने ओपनिंग डे पर 63 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। साथ ही तीन दिन में ही भारत में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया।

चौथे दिन सोमवार को ‘एनिमल’ ने 43.46 करोड़ का बिजनेस किया। अब पांचवें दिन मंगलवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने 5 दिसंबर को 38.25 करोड़ रुपए कमाए। इसी के साथ इसकी कुल कमाई 283.74 करोड़ रुपए पहुंच गई है। उम्मीद है कि फिल्म बुधवार को 300 करोड़ का खास आंकड़ा छू लेगी। दुनियाभर में यह आंकड़ा 425 करोड़ रुपए को पार कर चुका है।

बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना व तृप्ति डिमरी की अहम भूमिकाएं हैं। अब नजर डालते हैं 1 दिसंबर को ही थिएटर्स में दस्तक देने वाली फिल्म ‘सैम बहादुर’ की। मेघना गुलजार के डायरेक्शन व विक्की कौशल की एक्टिंग की हर ओर चर्चा है। मंगलवार (5 दिसंबर) को फिल्म ने 3.6 करोड़ रुपए कमाए। इसका भारत में कुल कलेक्शन 32.65 करोड़ और दुनियाभर में 40.3 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म में फातिमा सना शेख व सान्या मल्होत्रा के भी अहम किरदार हैं।

'फाइटर' में ग्रुप कैप्टन का किरदार अदा करेंगे दिग्गज एक्टर अनिल कपूर

फिल्म 'फाइटर' को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। अब फिल्म से वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर के लुक से भी पर्दा उठा दिया गया है। वे ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह के रूप में दिखाई देंगे, जो अपने कॉल साइन 'रॉकी' के नाम से मशहूर हैं। अनिल का किरदार गहराई और गंभीरता का एक मास्टर क्लास है, जो एक ऐसे किरदार में जीवन भर देता है जो ईमानदारी, ताकत, समर्पण और कमिटमेंट का मेल है।

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में और वायाकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से प्रस्तुत 'फाइटर' एक सिनेमाई अनुभव है। यह फिल्म शानदार एक्शन सीन्स को देशभक्ति के उत्साह के साथ सहजता से पेश करती है। 'फाइटर' 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

बता दें कि मंगलवार को दीपिका पादुकोण और सोमवार को ऋतिक रोशन का लुक भी साझा किया गया था। उल्लेखनीय है कि अनिल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इसमें वे रणबीर कपूर के पिता बने हैं। अनिल 40 साल से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं और लोगों का दिल जीत रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे