न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है ‘एनिमल’, छूने को है यह खास आंकड़ा, ‘सैम बहादुर’ की कमाई भी जानें

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई की रफ्तार कम पड़ गई है, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 12:27:43

बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है ‘एनिमल’, छूने को है यह खास आंकड़ा, ‘सैम बहादुर’ की कमाई भी जानें

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई की रफ्तार कम पड़ गई है, लेकिन फिर भी फैंस में क्रेज बरकरार है। अगले सप्ताह 22 दिसंबर को शाहरुख खान की ‘डंकी’ फिल्म रिलीज होने के बाद ‘एनिमल’ कमजोर पड़ सकती है। जबरदस्त वॉयलेंस और बोल्ड सीन से अटी पड़ी संदीप रेड्डी वांगा की मूवी ‘एनिमल’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार ‘एनिमल’ ने 15वें दिन शुक्रवार (15 दिसंबर) को 7.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके बाद भारत में ‘एनिमल’ की कमाई 484.34 करोड़ रुपए पहुंच गई है। इसके वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को मिलाकर कुल 500 करोड़ रुपए के आंकड़े तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है। वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 790 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। बता दें कि फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए था। अब हम ‘एनिमल’ का भारत में कमाई का पूरा रिपोर्ट कार्ड देखेंगे।

इसने पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, 5वें दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39, 7वें दिन 24.23 करोड़ कमाए यानी पहले हफ्ते का कलेक्शन 337.58 करोड़ रुपए रहा। फिल्म की 8वें दिन की कमाई 22.95 करोड़, 9वें दिन की 34.74 करोड़, 10वें दिन की 36 करोड़, 11वें दिन की 13.85 करोड़, 12वें दिन की 12.72 करोड़, 13वें दिन की 10.25 करोड़ और 14वें दिन की 8.75 करोड़ रही। दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 139.26 करोड़ रुपए हुआ।

animal,animal movie,ranbir kapoor,bobby deol,anil kapoor,rashmika mandanna,sam bahadur,sam bahadur movie,vicky kaushal,box office collection

विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने 15 दिन में कमा लिए हैं इतने

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' ने भी 1 दिसंबर को ही थिएटर्स में दस्तक दी थी। यह मूवी न केवल 'एनिमल' के आगे डटकर खड़ी हुई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई भी कर रही है। 'सैम बहादुर' ने रिलीज के 15वें दिन शुक्रवार (15 दिसंबर) को 2.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ऐसे में भारत में फिल्म की कुल कमाई 66.85 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। मूवी ने पहले दिन 6 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग की थी।

देखना है कि यह 100 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं। 'सैम बहादुर' में विक्की ने भारतीय सैनिक सैम मानेकशॉ की भूमिका अदा की थी। मूवी में सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सितारों ने भी अहम भूमिका निभाई है। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म की खूब सराहना हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम