न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज भी आमिर की पत्नी कहने पर किरण को लगता है ऐसा, ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने से टूट गए थे सुपरस्टार

सुपरस्टार आमिर खान और फिल्ममेकर किरण राव साल 2005 में विवाह बंधन में बंध गए थे। वे 16 साल बाद अगस्त 2021 में अलग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Feb 2024 6:35:26

आज भी आमिर की पत्नी कहने पर किरण को लगता है ऐसा, ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने से टूट गए थे सुपरस्टार

सुपरस्टार आमिर खान और फिल्ममेकर किरण राव साल 2005 में विवाह बंधन में बंध गए थे। वे 16 साल बाद अगस्त 2021 में अलग हो गए। इन दिनों किरण अपनी अपकमिंग फिल्म 'लापता लेडीज' के प्रमोशन में बिजी हैं। किरण ने हाल ही में ‘जूम’ के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि हर कोई उन्हें आमिर की वाइफ या एक्स वाइफ के रूप में देखता है। अगर मैंने खुद को मजबूत नहीं बनाया होता तो, मैं सिर्फ एक पत्नी बनकर रह जाती।

जब मुझे एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है तो मुझसे यही पूछा जाता है कि आप आमिर की पत्नी है ना? वे शायद मेरा नाम तक नहीं जानते लेकिन मुझसे इसका बुरा नहीं लगता क्योंकि मैं जानती हूं कि मेरा जुड़ाव आमिर के साथ है इसलिए मैं इसकी आदि हो चुकी हूं। मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं है क्योंकि मेरी हमेशा अपनी जिंदगी रही है, अपने दोस्तों और काम के साथ। मेरा मानना है कि शादी के बाद हर किसी को अपनी पहचान और जगह की जरूरत होती है।

किरण 'लापता लेडीज' से 14 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रही हैं, जो 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें वह आमिर के साथ मिलकर काम कर रही हैं। वैसे तो दोनों के तलाक को 2 साल से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन आज भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। उनका बेटा आजाद 12 साल का हो चुका है। पिछले महीने आमिर अपनी बेटी आयरा की शादी में दोनों पूर्व पत्नियों के साथ काफी खुश दिखे थे।

kiran rao,filmmaker kiran rao,aamir khan,superstar aamir kham,kiran aamir,laal singh chaddha movie,Kareena Kapoor Khan

आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट था ‘लाल सिंह चड्ढा’ : किरण राव

इस दौरान किरण ने आमिर और करीना कपूर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बारे में भी बात की जिसकी वह को-प्रोड्यूसर थीं। किरण ने बताया कि 2022 में रिलीज हुई ये फिल्म आमिर का ड्रीम प्रोजेक्ट थी और इसलिए इसके खराब प्रदर्शन का असर सिर्फ एक्टर पर ही नहीं बल्कि पूरी टीम पर पड़ा। ये सच में निराश करने वाली बात है जब आप मेहनत करते हैं और वो फेल हो जाता है। यही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के साथ हुआ था।

इससे आमिर कई दिनों तक टूट गए थे। इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने से परिवार के लोग भी परेशान हो गए थे, क्योंकि फिल्म ने कई सारे रोलरकोस्टर का काम किया था। इनमें से सबसे बड़ा चैलेंज कोविड-19 था। सबसे बड़ी बात ये है की ये आमिर के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। ये हॉलीवुड फिल्म की रीमेक है, इसकी स्क्रिप के राइट्स पाने के लिए आमिर 10 सालों से काम कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम