न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान से तलाक के बाद बहुत ज्यादा खुश हैं किरण राव, कभी भी महसूस नहीं हुआ अकेलापन, बताई यह वजह

सुपरस्टार आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी रह फिल्ममेकर किरण राव के तलाक को 3 साल हो चुके हैं। दोनों ने साल 2021 में अचानक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jul 2024 10:50:12

आमिर खान से तलाक के बाद बहुत ज्यादा खुश हैं किरण राव, कभी भी महसूस नहीं हुआ अकेलापन, बताई यह वजह

सुपरस्टार आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी रह फिल्ममेकर किरण राव के तलाक को 3 साल हो चुके हैं। दोनों ने साल 2021 में अचानक तलाक लेकर सबको चौंका दिया था। उनकी शादी 16 साल चली। हालांकि तलाक के बाद भी उनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है। वे अक्सर परिवार और बेटे आजाद के साथ वक्त बिताते दिखते हैं। इसी साल आई फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए दोनों ने कोलैबोरेट किया था। दर्शक इस फिल्म से काफी खुश हुए।

इस बीच किरण ने आमिर संग अपने तलाक पर खुलकर बात की। किरण राव हाल ही में फाये डिसूजा के शो में आई थीं। इस दौरान किरण ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि समय-समय पर रिश्ते को फिर से नए सिरे से डिफाइन करने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, हम जैसे-जैसे बड़े होते हैं, हम एक इंसान के रूप में काफी बदलते हैं। हमें अलग-अलग चीजों की जरूरत होती है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं तलाक के बाद बहुत ज्यादा खुश हूं। इसे आप एक खुशनुमा तलाक कह सकते हैं।

जब मेरी शादी नहीं हुई थी तब मैं लंबे समय तक अकेली रही थी। मैंने शादी से पहले अपनी लाइफ और आजादी का पूरा आनंद लिया। उस वक्त मुझे अकेलापन महसूस होता था, लेकिन अब नहीं क्योंकि मैं अपने बेटे आजाद के साथ हूं। मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग तलाक के बाद अकेलापन महसूस करके परेशान होते हैं, लेकिन मुझे ये कभी भी महसूस हुआ ही नहीं, क्योंकि मुझे आमिर और अपने परिवार का पूरा सपोर्ट मिला है। इसलिए, असल में यह केवल अच्छी चीजें ही रही हैं। यह एक बहुत ही खुशहाल तलाक रहा है।

kiran rao,filmmaker kiran rao,laptaa ladies,aamir khan,superstar aamir khan,kiran aamir,kiran aamir divorce,reena dutta,junaid khan,ira khan,azad

किरण ने कहा, आज भी हमारे बीच बहुत सारा प्यार, बहुत सारा सम्मान है...

किरण ने कहा कि हमे अलग होने के लिए सिर्फ एक कागज (डिवोर्स पेपर) की जरूरत थी। लेकिन ये हम भी जानते हैं कि सही मायने में हम एक-दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं। आज भी हमारे बीच बहुत सारा प्यार, बहुत सारा सम्मान है, बहुत सारा पास्ट है, जिसे मैं कभी खोना नहीं चाहती। मेरे और आमिर के बीच प्यार खत्म नहीं हुआ है। हम दोनों के बीच बहुत प्यार है। कई सारी यादें है, बहुत सारे हंसी के मोमेंट है।

किरण ने बताया कि उन्हें और आमिर को इमोशनली और मेंटली इस रिश्ते को खत्म करने में थोड़ा समय लगा। उन्होंने कहा कि हमें इस बात को लेकर आश्वस्त होने की जरूरत थी कि हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हम लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ हैं। बस इतना है कि हमें शादी के ठप्पे की जरूरत नहीं है।

बता दें कि आमिर ने साल 1986 में रीना दत्ता के साथ पहली शादी की थी। उनसे उनके बेटी आयरा और बेटा जुनैद खान है। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर साल 2005 में किरण संग विवाह बंधन में बंधे। आमिर ने इस साल की शुरुआत में आयरा की शादी की थी, जिसमें उनकी दोनों पूर्व पत्नियों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका