न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किरण राव की कॉमेडी फिल्म ‘लापता लेडीज’ का टीजर जारी, माधुरी सहित इन सितारों ने की ‘जवान’ की तारीफ

आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव लगभग 14 साल बाद फिल्म 'लापता लेडीज' के जरिए निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रही हैं। किरण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 8:04:48

किरण राव की कॉमेडी फिल्म ‘लापता लेडीज’ का टीजर जारी, माधुरी सहित इन सितारों ने की ‘जवान’ की तारीफ

आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव लगभग 14 साल बाद फिल्म 'लापता लेडीज' के जरिए निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रही हैं। किरण ने फिल्म 'धोबी घाट' से डायरेक्शन की शुरुआत की थी। निर्माताओं ने आज शुक्रवार (8 सितंबर) को 'लापता लेडीज' का टीजर जारी कर दिया। इसे देख लगता है कि फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी है।

हाल ही में आयुष्मान खुराना की हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देने वाली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ देखने के बाद दर्शकों में ऐसी फिल्मों के लिए तगड़ा उत्साह दिख रहा है।ऐसे में ‘लापता लेडीज’ फैंस की उम्मीदों पर खरी उतर सकती है। बता दें कि साल 2001 में भारत के ग्रामीण इलाकों में स्थापित 'लापता लेडीज' 2 दुल्हनों की कहानी है, जो ट्रेन से खो जाती हैं। जियो स्टूडियो ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर फिल्म का टीजर शेयर किया है।

इसके कैप्शन में लिखा, 'तारीख पता चली है। उनका पता भी जल्दी ही लग जाएगा।' फिल्म अगले साल 5 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है।

kiran rao,laapataa ladies movie,teaser released,madhuri dixit,jawan movie,shahrukh khan,aamir khan

शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं माधुरी

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने गुरुवार (7 सितंबर) को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। लोग इस फिल्म के लिए पागल हुए जा रहे हैं। इस साल ‘पठान’ और ‘गदर 2’ के बाद ‘जवान’ के लिए भी जबरदस्त उत्साह देख फिल्म इंडस्ट्री खुश है। मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकार भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख की तारीफ करते हुए लिखा है कि एक बार फिर आपके शानदार प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध होने के लिए तैयार हो रही हूं।

मैं इसे थिएटर में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। माधुरी ने फिल्म का ट्रेलर भी शेयर किया है। माधुरी और शाहरुख ने अंजाम, कोयला, दिल तो पागल है जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्ममेकर करण जौहर ने भी शाहरुख की एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में शाहरुख गहन एक्सप्रेशन के साथ दिख रहे हैं। करण ने कैप्शन में लिखा है कि सम्राट। एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने भी शाहरुख की तारीफ में कसीदे गढ़ दिए।

साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू ने ट्वीट किया, ''जवान एक ब्लॉकबस्टर सिनेमा है। एटली ने किंग साइज़ एंटरटेनमेंट दिया है वो भी किंग के साथ। अपने करिअर की बेस्ट फिल्म के साथ वो आएं हैं। स्क्रीन पर जो करिश्मा और चार्म शाहरुख ने बनाया है वो अनमैच्ड है। एस. एस. राजामौली ने भी फिल्म की खूब प्रशंसा की है। उन्होंने ट्वीट कर शाहरुख को बॉक्स ऑफिस का बादशाह कहा है। टीवी स्टार अली गोनी, जैस्मीन भसीन और शोएब इब्राहिम ने भी ‘जवान’ की जमकर तारीफ की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार