न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण जौहर की ‘किल’ का ट्रेलर देख दहल जाएगा दिल, ‘KKK-14’ के इस कंटेस्टेंट को बिच्छुओं ने काटा

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘किल’ लंबे समय से लाइमलाइट में है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Jun 2024 7:47:14

2 News : करण जौहर की ‘किल’ का ट्रेलर देख दहल जाएगा दिल, ‘KKK-14’ के इस कंटेस्टेंट को बिच्छुओं ने काटा

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘किल’ लंबे समय से लाइमलाइट में है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आज बुधवार (12 जून) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इसकी रिलीज से पहले ही करण ने सचेत कर दिया था कि कमजोर दिल वाले इसे ना देखें। ट्रेलर देखने के बाद करण की बात सही लग रही है। लोग सोच में पड़ गए हैं कि यह इतना खतरनाक है तो पूरी फिल्म कितनी खूंखार होगी।

फिल्म में प्यार की कहानी तो दिखाई जाएगी लेकिन उसका अंदाज अनोखा होगा। आशिक इतना खूंखार है कि सभी डर जाते हैं। चलती ट्रेन में जब खूनी खेल होता है तो इसे देख किसी की भी घिग्घी बंध जाना तय है। धर्मा प्रोडक्शन और सिख्या एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन में बनी फिल्म का ट्रेलर उनके इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, “एड्रेनालाईन रश के लिए तैयार हो जाओ। ट्रेलर देखना मत भूलना। फिल्म थिएटर्स में 5 जुलाई को रिलीज होगी।”

ट्रेलर के कैप्शन में एक वॉर्निंग भी दी गई है, जिसमें लिखा है, “इस फिल्म में हिंसक सामग्री है जो कुछ दर्शकों के लिए तीव्र और परेशान करने वाली हो सकती है। दर्शक इसे सोच-समझकर ही देखें।” फिल्म के डायरेक्टर निखिल भट हैं। इसमें लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, तान्या मनक्ताला, अभिषेक चौहान, हर्ष छाया और आशीष विद्यार्थी अहम रोल में हैं।

‘खतरों के खिलाड़ी’कंटेस्टेंट शालीन भनोट का चेहरा सूजा, शेयर किया वीडियो

‘खतरों के खिलाड़ी’ के 14वें सीजन को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। इन दिनों यूरोपीयन देश रोमानिया में KKK-14 की शूटिंग जारी है। इस बीच वहां टीवी एक्टर और एक्स बिग बॉस कंटस्टेंट शालीन भनोट के साथ बड़ा हादसा हो गया। शालीन एक स्टंट कर रहे थे। उन्हें 200 बिच्छुओं के बीच रहना था। इस खतरनाक स्टंट के दौरान मामला उल्टा पड़ गया और शालीन को बिच्छुओं ने काट लिया। शालीन ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

उनका चेहरा सूज गया और मेडिकल स्टाफ इलाज करता दिख रहा है। शालीन ने कैप्शन में लिखा, “आप सभी लोगों के लिए कुछ भी।” हाल ही खबर आई थी कि शालीन ने अपने एक स्टंट के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। उन्होंने बिना किसी मदद के स्टंट पूरा किया, जिसके बाद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी जमकर तारीफ की थी।

इससे पहले शो से एक और जुड़ी खबर आई थी, जिसने सबका ध्यान खींच लिया था। कंटेस्टेंट आसिम रियाज को रोहित शेट्टी ने हद पार करने के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि बताया जा रहा है कि बाद में आसिम ने माफी मांग ली, जिसके चलते उन्हें दोबारा शो में ले लिया गया। आसिम और अभिषेक कुमार के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। शो जुलाई में कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो करीब 3 महीने तक चलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क