न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कीकू शारदा ने 2 माह में माता-पिता को खोया, लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट, धर्मेंद्र ने सनी और फैंस से कहा...

‘द कपिल शर्मा शो’ में कॉमेडियन कीकू शारदा दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करते हैं। वे मुख्य रूप से ‘बच्चा यादव’ और ‘गुड़िया लॉन्ड्रीवाली’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 1:46:32

कीकू शारदा ने 2 माह में माता-पिता को खोया, लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट, धर्मेंद्र ने सनी और फैंस से कहा...

‘द कपिल शर्मा शो’ में कॉमेडियन कीकू शारदा दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करते हैं। वे मुख्य रूप से ‘बच्चा यादव’ और ‘गुड़िया लॉन्ड्रीवाली’ का रोल निभाते हैं। कीकू लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। हालांकि इस समय कीकू के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। कीकू ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ अपना दुख शेयर किया है। कीकू ने बताया कि केवल दो महीने के भीतर उन्होंने मां और पिता दोनों को खो दिया।

साथ ही उन्होंने उनकी फोटो शेयर कर इंस्टाग्राम पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है। कीकू लिखते हैं, “मां-आपकी बहुत याद आती है मां, आपके बिना जीवन के बारे में कभी सोचा नहीं था। अब मेरे टीवी शो के बारे में मुझे फीडबैक कौन देगा, मुझे कौन बताएगा कि मैं कहां गलत जा रहा हूं और कहां सही, मेरी हर कामयाबी पर खुश कौन होगा और मेरे हर सेटबैक पर दुखी कौन होगा। मां-केबीसी का एपिसोड देख कर मुझे कॉल कौन करेगा और बताएगा कि आज अमिताभ बच्चन ने क्या मजेदार किया।

मुझे और बहुत कुछ सुनना था आपसे, बहुत कुछ कहना था आपसे, बहुत कुछ पूछना था आपसे, ये सब अब किस्से? कीकू आगे लिखते हैं, पापा-आपको हमेशा इतना मजबूत देखा, इतना आत्मविश्वास देखा, जिंदगी को पूरी तरह एन्जॉय करते देखा। आपके पास अपने बच्चों और पोते-पोतियों के लिए बहुत सारी योजनाएं थीं, परिवार आपके लिए सबसे अधिक मायने रखता था।

'सकारात्मकता' इस तरह मैं आपका वर्णन करता हूं, मैंने कभी किसी को आपके जितना सकारात्मक नहीं देखा। जीवन की सबसे बड़ी गिरावट में, आपने हमेशा अच्छा पक्ष देखा। बहुत सीखा आपसे और बहुत सीखना था आपसे। आप दोनों ने जाने में जल्दबाजी कर दी। थोड़ा रुक जाते, कुछ बातें बाकी थीं। आपने एक-दूसरे से हमेशा साथ रहने का वादा किया था और आप एक-दूसरे के साथ हैं। आपकी याद आती है मां और पा।”

अमेरिका में सनी और पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं धर्मेंद्र

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों अमेरिका में बेटे सनी देओल और पत्नी प्रकाश कौर के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस वेकेशन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें बाप-बेटे की मजबूत बॉन्डिंग दिख रही है। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और वे अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए हमेशा इसका सहारा लेते हैं। धर्मेंद्र ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वे सनी पर जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में वे कहते हैं, “थैंक्यू सनी। मैंने इस ट्रिप को बहुत एंजॉय किया। ध्यान रखो अपना। अब अच्छे दिन चल रहे हैं।” पिता की बातें सुनकर सनी इमोशनल हो जाते हैं। धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा है, “दोस्तों आप सभी को प्यार और दुआएं दे रहा हूं। सभी खुश रहें और सेहतमंद रहें।” धर्मेंद्र ने इसके अलावा एक फोटो भी शेयर की है, जहां उन्होंने फैंस को सनी की मूवी 'गदर 2' की सफलता के लिए धन्यवाद दिया है।

उन्होंने लिखा “दोस्तों, किस्मत वाला होता है बाप वो जिसका बेटा कभी बाप बनकर बच्चों से लड़ जाता है। सनी मुझे गदर 2 की सक्सेस को एंजॉय करने के लिए यूएस लेकर आया। दोस्तों आप सबकी गुड विशेज का शुक्रगुजार हूं कि आपने गदर 2 को ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाया।” उल्लेखनीय है कि सनी अपने माता-पिता के साथ कुछ दिनों पहले अमेरिका गए थे। तब कहा गया था कि धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें इलाज के लिए वहां ले जाया गया है। हालांकि बाद में बाप-बेटे ने फैंस को आश्वस्त किया कि सब ठीक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार