न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ के बर्थडे पर कियारा ने दिखाया अपना प्यार, प्रियंका-निक ने मनाया मालती का दूसरा जन्मदिन

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज मंगलवार (16 जनवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 39 साल के हो गए। इस मौके पर सिद्धार्थ को चाहने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jan 2024 1:19:16

2 News : सिद्धार्थ के बर्थडे पर कियारा ने दिखाया अपना प्यार, प्रियंका-निक ने मनाया मालती का दूसरा जन्मदिन

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज मंगलवार (16 जनवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 39 साल के हो गए। इस मौके पर सिद्धार्थ को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भला ऐसा मौका कैसे चूक सकती थी, जो हमेशा अपने प्यार का इजहार करती नजर आती हैं। कियारा ने खास अंदाज में अपने पति को विश किया।

कियारा ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वे एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो अपलोड किया, जो सिद्धार्थ के बर्थडे की झलक दिखाता है। दोनों जोश से किस करते और कैमरे के सामने खुशी से पोज देते दिख रहे हैं। पार्टी में फिल्मी थीम वाला बर्थडे केक भी देखने को मिला। यह फिल्म रील की तरह डिजाइन किया गया था।

केक एक रील से जुड़ा है जिसमें सिद्धार्थ की तस्वीरे लगी हैं। केक की साइड में एक पॉपकॉर्न टब रखा है और यह भी केक ही है। सिद्धार्थ केक का आनंद लेते हुए उंगलियों को देखते हैं। सिद्धार्थ ने इंद्रधनुषी कलर की शर्ट व पेंट पहनी थी, जबकि कियारा काले रंग की ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। कियारा ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे लव।” कियारा और सिद्धार्थ की शादी 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी।

बता दें कि सिद्धार्थ ने खास दिन दोस्तों और करीबियों के साथ मनाया। सोमवार रात कियारा के माता-पिता जगदीप आडवाणी और जेनेवीव जाफरी को जश्न के लिए आते देखा गया। करण जौहर और शकुन बत्रा भी सिद्धार्थ के घर के बाहर स्पॉट हुए। कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। सिद्धार्थ दोस्तों के साथ पोज देते दिखे।

sidharth malhotra,kiara advani,kiara sidharth,sidharth happy birthday,sidharth 39 years,priyanka chopra,nick jonas,malti marie,malti birthday

2 साल की हो गई है प्रियंका-निक की राजकुमारी, मालिबू में बिताया वक्त

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरा का स्वागत किया था। उन्होंने सोमवार (15 जनवरी) को मालती का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। प्रियंका, निक, मालती और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने मालिबू में शानदार वक्त बिताया, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। प्रियंका के एक फैन पेज ने समारोह की कई झलकियां साझा की हैं।

प्रियंका की मैनेजर अंजुला आचार्य की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में मालिबू समुद्र तट की झलक मिलती है। वीडियो में निक, प्रियंका, मालती और अन्य लोग भी दिखे। प्रियंका ने बेज कलर की ड्रेस तथा निक ने बेज पैंट के साथ एक ब्लू जैकेट पहनी है। उन्हें हाथों में हाथ डाले चलते देखा जा सकता है।

मालती को लाल ड्रेस में जेम्स कैवनॉघ का हाथ पकड़कर पानी की ओर चलते हुए दिखाया गया है। दूसरी तस्वीर में निक के भाई फ्रैंकलिन जोनस भी हैं, जो एक गुलाबी पतंग पकड़े हुए फोटो क्लिक कर रहे हैं। एक विशाल बॉल पिट व उसकी ओर जाने वाली स्लाइड तथा 'हैप्पी बर्थडे मालती' लिखा हुआ एक पारदर्शी गुब्बारा भी देख सकते हैं। कुछ फोटो में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम