न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ-कियारा ने दिल्ली में मनाई पहली एनिवर्सरी, वीडियो वायरल, पूनम-सैम के खिलाफ 100 करोड़ का मुकदमा

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (31) और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (39) की शादी का एक साल 7 फरवरी को हो गया था। सिद्धार्थ-कियारा को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Feb 2024 8:20:08

2 News : सिद्धार्थ-कियारा ने दिल्ली में मनाई पहली एनिवर्सरी, वीडियो वायरल, पूनम-सैम के खिलाफ 100 करोड़ का मुकदमा

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (31) और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (39) की शादी का एक साल 7 फरवरी को हो गया था। सिद्धार्थ-कियारा को बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के स्टार्स जमकर बधाइयां दी थीं। उन्होंने हाल ही दिल्ली में अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। इस पार्टी की इनसाइड फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कपल ने अपनी फैमिली के साथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। दोनों परिवारवालों के साथ एंजॉय करते नजर आए।

कपल को इस सेलिब्रेशन के बाद वेलेंटाइन डे से पहले वेकेशन पर भी जाते हुए स्पॉट किया गया। जो वीडियो सामने आया है, उसमें कपल सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करता दिख रहा है। दोनों अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों से घिरे हुए हैं। कियारा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है, जबकि सिद्धार्थ भी ब्लैक पैंट-शर्ट के साथ मैरून ब्लेजर में दिखे। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर दोनों ने एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की थी, जिसमें दोनों साथ में हॉर्स राइडिंग करते हुए नजर आ रहे थे।

ये तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था कि “सफर या मंजिल नहीं, आपका साथी कौन है… वह मायने रखता है। जिंदगी के इस क्रेज राइड में मेरा बेस्ट पार्टनर होने के लिए शुक्रिया।” उल्लेखनीय है कि कियारा और सिद्धार्थ ने राजस्थान में स्वर्ण नगरी के नाम से विख्यात जैसलमेर में शादी की थी। उन्होंने सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक समारोह में सात फेरे लिए थे।

कियारा ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटो शेयर की थीं। वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो कियारा जल्द ही राम चरण के साथ 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी। वह 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के साथ भी आ सकती हैं। उनकी पिछली फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी। दूसरी ओर, सिद्धार्थ को हाल ही में वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म 'योद्धा' है।

पूनम पांडे ने फैलाई थी खुद की मौत की झूठी खबर, अगले दिन बताया खुद को जिंदा

मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे ने हाल ही कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के नाम पर अपनी मौत की फर्जी कहानी गढ़ दी थी। इसके बाद से ही पूनम सबके निशाने पर हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग तो उनसे नाराज हैं ही, साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के लिए जमकर कोस रहे हैं। पूनम के इस ड्रामे से हर कोई आहत हुआ था।

अब इस मामले में पूनम और उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर हो गया है। कानपुर पुलिस कमिश्नर के पास FIR दर्ज कराई गई है। फैजान अंसारी ने शिकायत में पूनम और सैम के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का दावा कर उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी करने और उन्हें कानपुर अदालत में पेश करने का अनुरोध किया है। फैजान का कहना है कि मौत की झूठी कहानी रचकर पूनम और सैम ने कैंसर का मजाक बनाया, वो भी अपना प्रचार करने के लिए।

पूनम कानपुर की रहने वाली हैं। बता दें कि 2 फरवरी को पूनम के इंस्टाग्राम पर उनकी टीम ने पोस्ट शेयर कर ऐलान किया था कि सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत हो गई है। अगले ही दिन पूनम ने अपने जिंदा होने की जानकारी दे दी। पूनम उसके बाद से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है। पूनम पिछली बार कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' में दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम