न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 43 के हुए शाहिद को कियारा-रकुल ने ऐसे किया बर्थडे विश, करण ने पत्नी द्रिशा के जन्मदिन पर बरसाया प्यार

एक्टर शाहिद कपूर आज रविवार (25 फरवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 43 साल के हो गए। इस मौके पर उनके लिए ढेरों बधाइयों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Feb 2024 7:15:47

2 News : 43 के हुए शाहिद को कियारा-रकुल ने ऐसे किया बर्थडे विश, करण ने पत्नी द्रिशा के जन्मदिन पर बरसाया प्यार

एक्टर शाहिद कपूर आज रविवार (25 फरवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 43 साल के हो गए। इस मौके पर उनके लिए ढेरों बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। शाहिद को फिल्म इंडस्ट्री में करीब दो दशक हो गए हैं और उन्होंने इस दौरान लाखों-करोड़ों लोगों का प्यार कमाया है। शाहिद कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। फिलहाल उनकी रोमांटिक कॉमेडी मूवी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ सिनेमाघरों में जमी हुई है।

इस बीच शाहिद की सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ में उनकी को-स्टार रहीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने उन्हें स्पेशल स्टाइल में विश किया है। कियारा ने मेकअप रूप से शाहिद और अपनी एक फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थ डे एसके। इस पिक्चर को कैप्चर करने के लिए थैंक्यू मीरा राजपूत।” बता दें कि ये फोटो कियारा के वेडिंग फंक्शन में से एक की है। पिछले साल कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की थी।

शाहिद और कियारा के बीच भी अच्छी दोस्ती है। हाल ही जैकी भगनानी के साथ विवाह बंधन में बंधने वालीं एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने भी शाहिद को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसमें रकुल ने शाहिद को गले लगा रखा है। शाहिद के बगल में उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी नजर आ रही हैं।

रकुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “जन्मदिन की बधाई हो शाहिद!! तुम हीरा इंसान हो। मैं प्रार्थना करती हूं कि तुम्हारी सारी ख्वाहिशें पूरी हों… हमेशा चमकते रहो।” उल्लेखनीय है कि शाहिद ने बैकग्राउंड डांसर से अपने करिअर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म 'इश्क विश्क' थी।

पिछले साल 18 जून को हुई थी करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी

दिग्गज अभिनेता सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने पिछले साल मंगेतर द्रिशा आचार्य संग शादी की थी। आज रविवार (25 फरवरी) को द्रिशा का जन्मदिन है। शादी के बाद द्रिशा का यह पहला बर्थडे है। ऐसे में करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर द्रिशा की दो प्यारी तस्वीरों के साथ एक प्यारा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, “जब आप सही व्यक्ति के आस-पास होते हैं, तो आप केवल हंसते हैं। मुस्कुराने की मेरी निरंतर वजह द्रिशा आचार्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

करण की पोस्ट पर उनके चाचा एक्टर बॉबी देओल ने कमेंट सेक्शन में दिल वाली इमोजी शेयर की हैं। सनी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर करण की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो बेटा द्रिशा आचार्य।” करण ने 18 जून को द्रिशा संग सात फेरे लिए थे। करण के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में सनी और प्रीति जिंटा की फिल्म 'लाहौर 1947' के साथ संभावित सहयोग का संकेत दिया। करण आखिरी बार फिल्म 'वेले' में नजर आए थे। करण ने साल 2019 में ‘पल पल दिल के पास’ के साथ फिल्मी दुनिया में एंट्री की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम