न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साउथ स्टेट्स का नाम बताने में लड़खड़ाईं कियारा, इधर इस पाकिस्तानी ने की प्रियंका पर गलत टिप्पणी

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कियारा को लेकर कोई भी खबर हो वो बड़ी तेजी से फैलती है। अब उनका एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Aug 2023 12:31:18

साउथ स्टेट्स का नाम बताने में लड़खड़ाईं कियारा, इधर इस पाकिस्तानी ने की प्रियंका पर गलत टिप्पणी

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कियारा को लेकर कोई भी खबर हो वो बड़ी तेजी से फैलती है। अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। इसमें कियारा दक्षिणी राज्यों के नाम बताने में लड़खड़ा रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने कियारा के ज्ञान पर निराशा जताई है। रेडिट पर एक यूजर ने इस वीडियो को रीशेयर किया है।

वीडियो साउथ स्टार राणा दग्गुबाती के चैट शो का है, जिसमें कियारा और राम चरण तेजा शामिल हैं। शो के दौरान नॉर्थ की एक एक्ट्रेस के तेलुगू जाने बगैर इस भाषा की फिल्म में काम करने को लेकर बातें होती हैं। इस पर कियारा कहती हैं कि ‘बाहुबली’ के हिट होने के बाद कौन तेलुगू से परिचित नहीं है। इतना सुनते ही राणा उनसे साउथ के चारों स्टेट्स और वहां बोली जाने वाली भाषाओं का नाम पूछते हैं। राम चरण भी उनके साथ हो जाते हैं।

सवाल सुनकर कियारा चौंक जाती हैं और लड़खड़ाते हुए जवाब देने की कोशिश करती हैं जिसका राणा और राम चरण मजाक उड़ाते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी कियारा की हंसी उड़ा रहे हैं और उनकी तुलना आलिया भट्ट से कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आलिया भी अपने सामान्य ज्ञान को लेकर एक्सपोज हो चुकी हैं। आपको बता दें कि कियारा ने साल 2014 में फिल्म ‘फग्ली' से डेब्यू किया था। कियारा ने इसी साल जैसलमेर में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सात फेरे लिए हैं।

kiara advani,priyanka chopra,actress kiara advani,actress priyanka chopra,kiara video,priyanka video,kiara gk,pak actor moammar rana

पाकिस्तानी एक्टर मोअम्मर राणा ने प्रियंका को बताया...

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर और होस्ट ने भद्दा कमेंट कर दिया, जिसके बाद बवाल मचा हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें पाकिस्तानी होस्ट नादिर अली के पॉडकास्ट में मशहूर एक्टर मोअम्मर राणा नजर आए। नादिर ने मोअम्मर से पूछा कि पाकिस्तानी इंडस्ट्री में 'भयानक' कौन है, जिसके जवाब में मोअम्मर ने कहा कि ऐसा कोई नहीं है। वहीं जब उन्होंने पूछा भारत में ऐसा कौन है।

तो मोअम्मर ने कहा, 'भारत में बहुत लोग हैं, मेरे साथ एक बार ऐसा हो चुका है। मेरे साथ ऐसा तब हुआ जब मैंने प्रियंका चोपड़ा को देखा। मुझे नहीं पता था, हम एक कार्यक्रम में बैठे हैं, एक महिला किनारे पर आकर बैठ गई। हम लोग आपस में बातें कर रहे थे। मैं सोचता रहा कि मुझे कहां जाना चाहिए। थोड़ी देर बाद वो उठकर चली गईं, मैंने पूछताछ की कि वो कौन थी।’

फिर नादिर ने मोअम्मर से पूछा, "नौकरानी है क्या?" फिर मोअम्मर ने आगे कहा, "जिस व्यक्ति से मैंने पूछा उसने मुझसे कहा, 'तुमने उसे नहीं पहचाना?' मैंने कहा नहीं। पता चला, वो प्रियंका चोपड़ा थीं जो मेरे पास बैठी थीं। पहले वो मेरा क्रश थीं...'' उन्होंने चेहरे पर हाथ रखकर इशारा किया कि प्रियंका पर उनका क्रश वहीं खत्म हो गया। नादिर ने फिर टोकते हुए कहा, “आपने कहा काला नमक चाट लूंगा?" इस बात से प्रियंका के फैंस खफा हैं। वे दोनों पाकिस्तानियों की जमकर क्लास ले रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका