न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : खुशी ने बर्थडे गर्ल जान्हवी को स्पेशल स्टाइल में दी बधाई, करीना ने ऐसे किया इब्राहिम को विश

दिवंगत दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी और मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का आज बुधवार (6 मार्च) को 27वां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Mar 2024 12:31:17

2 News : खुशी ने बर्थडे गर्ल जान्हवी को स्पेशल स्टाइल में दी बधाई, करीना ने ऐसे किया इब्राहिम को विश

दिवंगत दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी और मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का आज बुधवार (6 मार्च) को 27वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर जान्हवी को सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। दोनों के बीच काफी मजबूत बोंडिंग देखने को मिलती है।

वे अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो व वीडियो शेयर कर अपना प्यार जताती रहती हैं। खुशी ने बचपन की दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें जान्हवी, खुशी के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। खुशी ने एक फोटो में लिखा, “मेरे पसंदीदा ह्यूमन बींग को जन्मदिन की बधाई हो। आई लव यू द मोस्ट।” दूसरी फोटो में जान्हवी, खुशी को किस कर रही हैं। इसके कैप्शन में खुशी ने लिखा, “मेरी सबसे बड़ी चियरलीडर और सिरदर्द।”

इसके साथ उन्होंने व्हाइट हार्ट इमोजी बनाई है। जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी। जान्हवी के पास सुधांशु सरिया की ‘उलझन’ भी है, जिसमें रोशन मैथ्यू और गुलशन देवैया भी होंगे। जान्हवी को उनके फैंस 'देवरा' में भी देखेंगे। बतौर लीड एक्ट्रेस यह जान्हवी की साउथ में पहली फिल्म होगी। इसमें उनके हीरो जूनियर एनटीआर होंगे। दूसरी ओर, खुशी ने जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था।

khushi kapoor,actress khushi kapoor,janhvi kapoor,actress janhvi kapoor,khushi janhvi,Kareena Kapoor Khan,actress kareena,ibrahim ali khan,saif ali khan,Amrita Singh,janhvi birthday,ibrahim birthday

सैफ और अमृता के बेटे इब्राहिम अली खान हुए 23 साल के

एक्टर सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान मंगलवार (5 मार्च) को 23 साल के हो गए। इब्राहिम की सौतेली मां एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने उन पर जमकर प्यार बरसाया है। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बर्थडे बॉय की एक अनदेखी फोटो शेयर की। इस मोनोक्रोम तस्वीर में इब्राहिम को उनके घर में बैठे देखा जा सकता है। फोटो में करीना व सैफ का बेटा अपने बड़े भाई इब्राहिम को कुछ खिलाता दिख रहा है।

करीना ने पोस्ट में लिखा, “हैप्पी बर्थडे डार्लिंग। यह आपका अब तक का सबसे अच्छा बर्थडे हो।” इब्राहिम की बुआ सबा पटौदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई पुरानी तस्वीरें शेयर कर लिखा, “तब और अब...माशाअल्लाह। हमारा इग्गी पॉटर 23 साल का हो गया!

हैप्पी बर्थडे इब्राहिम, आपको जीवन की शुभकामनाएं और आपको खुशी और सफलता मिले, आप चमकने के लिए बने हैं। ढेर सारा प्यार...हमेशा और हमेशा के लिए बेबी आई लव यू... उल्लेखनीय है इब्राहिम ने पिछले साल 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सहायक निर्देशक के रूप में करिअर की शुरुआत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम