न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द आर्चीज’ फेम खुशी ने फैंस को दी खुशी, मर्सिडीज में बैठीं एक्ट्रेस का वीडियो वायरल, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की दोनों बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Aug 2024 11:19:22

‘द आर्चीज’ फेम खुशी ने फैंस को दी खुशी, मर्सिडीज में बैठीं एक्ट्रेस का वीडियो वायरल, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की दोनों बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। दोनों अधिकतर मौकों पर साथ-साथ दिखती हैं। वे अनंत अंबानी की सगाई में साथ नजर आई थीं। वहां उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और वेदांग रैना भी थे। जान्हवी ने कुछ साल पहले फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था, जबकि खुशी का पिछले साल डेब्यू हुआ था। खुशी की पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ नवंबर में सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

रिपोर्टों के मुताबिक इस फिल्म के बाद खुशी के पास कई ऑफर आए हैं। इस बीच खुशी ने 2.55 करोड़ रुपए की कार खरीदी है। पैपराजी ने रविवार (11 अगस्त) को खुशी को नई चमचमाती कार में स्पॉट किया। पैप्स ने यह वीडियो शेयर किया है, जहां खुशी लाल कार में नजर आ रही हैं। यह मर्सिडीज का बेंज जी 400डी मॉडल है। बताया जा रहा है कि खुशी ने ये कार जनवरी में खरीदी थी। सोशल मीडिया पर खुशी के फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए पैपराजी ने लिखा, “खुशी कपूर की नई सवारी, उन्होंने अपने लिए नई G वैगन खरीदी, क्या आप इसकी कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं?”

प्रशंसकों ने तुरंत अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया कि इसकी कीमत कितनी होगी। यह एसयूवी 2 वेरिएंट में आती है, एडवेंचर एडिशन और एएमजी लाइन ट्रिम्स, पहले वाले को खासतौर से भारतीय बाजार के लिए कॉन्फिगर किया गया है। इसमें एक रूफ रैक, पीछे हटाने के लिए सीढ़ी, 18 इंच के पहिये (सिल्वर फिनिश के साथ), एक बाहरी पैकेज और व्हील रखने की जगह जैसे तमाम फीचर्स हैं।

अब इन फिल्मों में नजर आएंगी जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर

बता दें कि खुशी को जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से करिअर शुरू करने का मौका मिला। इसमें वह ‘बेट्टी कूपर’ की भूमिका में दिखी थीं। फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के दोहिते अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना भी थे। खुशी जल्द ही 'लव टुडे' के हिंदी रीमेक में आमिर खान के बेटे ‘महाराज’ फेम जुनैद खान के साथ दिखाई देंगी। उनके सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ एक फिल्म में काम करने की भी खबरें हैं।

इस बीच एक रिपोर्ट के मुताबिक खुशी टॉलीवुड यानी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह नंदमुरी बालकृष्ण के बेटे मोक्षग्ना के साथ नजर आएंगी। मोक्षग्ना की पहली फिल्म की घोषणा 1 सितंबर को की जाएगी, वहीं फिल्म को 6 सितंबर को भव्य तरीके से लॉन्च किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री