न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिर साथ नजर आए खुशी और वेदांग, वीडियो वायरल, कंगना ने इस तरह से किया अंकिता को सपोर्ट

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की दोनों बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। बहनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Jan 2024 12:37:50

2 News : फिर साथ नजर आए खुशी और वेदांग, वीडियो वायरल, कंगना ने इस तरह से किया अंकिता को सपोर्ट

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की दोनों बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। बहनों की आपस में शानदार बोंडिंग है। वे एक-दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करने के साथ हौसला अफजाई भी करती दिखती हैं। दोनों ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के लिए आए दिन फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। इन दिनों खुशी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ के कारण समाचारों में छायी हुई हैं।

खुशी ने पिछले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ एक्टिंग में डेब्यू किया था। अब खुशी फिल्म के को स्टार वेदांग रैना के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं। खुशी और वेदांग का नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें खुशी और वेदांग एक साथ कार में नजर आए। खुशी सफेद फुल स्लीव्स वाले ऑफ-शोल्डर टॉप के साथ भूरी मिनी स्कर्ट और हील्स में बहुत सुंदर लग रही थीं।

उनका मेकअप हल्का था, न्यूड लिपस्टिक और गालों पर ग्लोइंग लुक था। दूसरी ओर, वेदांग ने काली शर्ट के नीचे सफेद टी-शर्ट, चारकोल रंग की जींस और सफेद स्पोर्ट्स जूते पहने थे। बता दें कि वेदांग और खुशी हाल ही न्यू ईयर के बाद एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुए थे। पिछले दिनों कॉफी विद करण 8 शो में खुशी ने एक सवाल के जवाब में वेदांग को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताया था।

इससे पहले वेदांग ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में खुशी के बारे में कहा था कि हम एक मजबूत बंधन वाले करीबी दोस्त हैं। हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और संगीत में समान रुचि सहित समान रुचियां साझा करते हैं। बहरहाल खुशी और वेदांग जो चाहे कहे लेकिन फैंस का अटकलें लगाना जारी है।

कंगना रनौत ने अंकिता की सासू मां का वीडियो शेयर कर लिखा...

कलर्स टीवी पर ‘बिग बॉस 17’ का ड्रामा जारी है। इसमें इस बार दो कपल आए, जिनकी वजह से दर्शकों का काफी मनोरंजन हुआ। शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलता है। दोनों में हमेशा विवाद होता रहता है। हाल ही अंकिता की सास ने इंटरव्यू दिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अंकिता के सपोर्ट में उतारते हुए उनकी सासू मां के एक वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और कुछ बातें लिखी। बता दें कि कंगना ने ‘मणिकर्णिका’ फिल्म में अंकिता के साथ काम किया था। अंकिता ने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल निभाया था। उसी दौरान उनकी दोस्ती हो गई। कंगना ने लिखा, “मीडिया फैमिली को तोड़ने के लिए बेस्ट काम कर रहा है। वह यह नहीं देख रहा कि कैसे अंकिता की सासू मां उनका सपोर्ट कर रही है।

हा हा बहुत क्यूट है आंटी, रियलिटी शो आते-जाते रहते हैं लेकिन परिवार हमेशा के लिए है। मैं उम्मीद करती हूं कि मेरी दोस्त अंकिता लोखंडे जीते लेकिन अपनी शादी की कीमत पर नहीं।” उल्लेखनीय है कि हाल ही शो के अंदर विक्की की मां को देखा गया। इस दौरान सास और बहू साथ में बैठकर बातें कर रहे थे। दोनों की बात बहस में बदल जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका