न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जान्हवी की बहन खुशी कपूर ने सर्जरी को लेकर स्वीकारी यह बात, सोशल मीडिया यूजर्स ने दी ऐसी रिएक्शन

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Aug 2024 11:11:18

जान्हवी की बहन खुशी कपूर ने सर्जरी को लेकर स्वीकारी यह बात, सोशल मीडिया यूजर्स ने दी ऐसी रिएक्शन

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं। वे हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस उनके लुक्स पर फिदा हैं। कयास लगाए जाते हैं कि दोनों ने सर्जरी करवाई है। बहरहाल हम बात कर रहे हैं खुशी (23) की। खुशी ने पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

आम तौर पर सेलिब्रिटीज अपनी सर्जरी और ब्यूटी ट्रीटमेंट के बारे में नहीं बताते लेकिन खुशी ने खुद इस बात को माना है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात को स्वीकार किया कि फिल्मों में आने से से पहले उन्होंने सर्जरी करवाई थी। हाल ही सोशल मीडिया पर खुशी के एक फैन पेज ने उनकी एक पुरानी क्लिप शेयर की थी, जिसमें उनके बचपन के एक वीडियो और ‘द आर्चीज’ की प्रीमियर नाइट का मोंटाज था।

वीडियो में खुशी से पूछा जाता है कि क्या वह मां को स्टेज पर परफॉर्म करते देख उत्साहित हैं तो वह हामी भरते हुए कहती हैं कि उन्होंने कभी उन्हें ऐसे परफॉर्म करते नहीं देखा। उस वक्त जो गाउन श्रीदेवी ने पहना था, खुशी अपनी प्रीमियर नाइट पर उसी ड्रेस में नजर आई थीं। उस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि 12 साल की खुशी के दांतों पर ब्रेसेस लगे थे और अब उन्होंने लिप फिलर्स करा लिए हैं। अब खुद खुशी ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। खुशी ने लिखा कि मैंने लिप फिलर्स के साथ-साथ नोज सर्जरी भी करवाई है। यह कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है।

khushi kapoor,actress khushi kapoor,khushi lip fillers,khushi nose surgery,khushi teeth braces,sridevi,boney kapoor,janhvi kapoor,the archies

अब इन फिल्मों में नजर आएंगी ‘द आर्चीज’ फेम एक्ट्रेस खुशी कपूर

इस पर एक यूजर ने कमेंट किया, “ये बहुत अच्छा है कि वो इसे स्वीकार कर रही हैं। ये उनकी पसंद है और वो नैचुरल होने का दिखावा नहीं कर रही हैं। उम्मीद है कि इससे प्लास्टिक सर्जरी से नफरत खत्म हो जाएगी।” दूसरे ने लिखा, “जब ये इतना स्पष्ट है तो इसे नकारने का कोई मतलब नहीं है। कई एक्ट्रेसेस ऐसा करती हैं, लेकिन खुशी खुलकर बोल रही हैं।”

खुशी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वह फिल्म ‘नादानियां’ में दिखेंगी। उनके पास एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी है, जिसकी डिटेल सामने नहीं आई है। हालांकि ‘द आर्चीज’ में अपनी एक्टिंग को लेकर खुशी को काफी ट्रॉलिंग झेलनी पड़ी थी। इसकी एक वजह नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) भी बताई जाती है।

फिल्म में अमिताभ बच्चन के दोहिते अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भी डेब्यू किया था। इसी फिल्म में काम करने वाले एक्टर वेदांग रैना के साथ खुशी का नाम जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ-साथ देखा जा चुका है। हाल ही में वे एकसाथ रैंप वॉक करते हुए नजर आए। हालांकि उन्होंने अभी तक खुलकर प्यार का इजहार नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके