न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें – ‘खुफिया’ के ट्रेलर में छा गए तब्बू और अली फजल, ‘गणपथ’ के पोस्टर में धांसू अवतार में दिखे टाइगर

मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' का कुछ समय पहले टीजर जारी किया गया था। इसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Sep 2023 7:58:23

देखें – ‘खुफिया’ के ट्रेलर में छा गए तब्बू और अली फजल, ‘गणपथ’ के पोस्टर में धांसू अवतार में दिखे टाइगर

मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' का कुछ समय पहले टीजर जारी किया गया था। इसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब सोमवार (18 सितंबर) को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। यह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म में तब्बू, अली फजल व वामिका गब्बी जैसे सितारों की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।

यह स्पाई थ्रिलर फिल्म अमर भूषण की किताब 'एस्केप टू नोव्हेयर' पर आधारित है। फिल्म में तब्बू ‘कृष्णा मेहरा’ नाम की एक रॉ एजेंट का किरदार निभा रही हैं। उन्हें देश में जासूसों का पता लगाने का काम सौंपा गया है। अली फजल को ‘देव’ नाम के ऐसे शख्स के किरदार में देखा जा रहा है, जिस पर देशद्रोही होने का शक है। हालांकि अली कहते हैं कि उनकी सोच देश में सबसे आगे हैं और यही उनका अपराध है। वे देशभक्त हैं, देशद्रोही नहीं।

नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर इस ट्रेलर को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, 'यहां हथियार के रूप हैं अलग और जंग है खुफिया। जासूसों की दुनिया में, गद्दार को प्रकाश में लाया जाना चाहिए।’ फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 5 अक्टूबर को स्ट्रीम किया जाएगा।

20 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘गणपथ-राइज ऑफ द हीरो’

एक्टर टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘गणपथ-राइज ऑफ द हीरो’ का पोस्टर आज सोमवार (18 सितंबर) को रिलीज कर दिया गया। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन भी अपनी चमक बिखेरेंगे। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

उन्होंने लिखा-“उसको कोई क्या रोकेगा...जब बप्पा का है उस पर हाथ, आ रहा है गणपथ...करने एक नई दुनिया की शुरुआत, #GanapathAaRahaHai.#गणपथ इस दशहरा, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।” पोस्टर में टाइगर का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। टाइगर के बाल बिखरे हैं और उन्होंने आंखों में सूरमा लगा रखा है। गुस्से से तमतमाया चेहरा और धांसू बॉडी दिखा रहे टाइगर को देख लग रहा है वो किसी लड़ाई में हिस्सा ले रहे हैं।

इस पोस्टर पर रिएक्शन देते हुए हुए एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा-“कड़क।” एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने ढेर सारी फायर इमोजी शेयर की। गौरतलब है कि टाइगर और कृति 9 साल बाद फिर एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। दोनों 2014 में आई ‘हीरोपंती’ में थे और वह दोनों की पहली मूवी थी।

गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और विकास बहल द्वारा निर्देशित ‘गणपथ-राइज ऑफ द हीरो’ का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार