न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘खो गए हम कहां’ की सक्सेस पार्टी आयोजित, दीपिका ने ऐसे दी बधाई, रणबीर ने राहा को लेकर कहा...

डायरेक्टर अर्जुन वरण सिंह ने 'खो गए हम कहां' से फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा। यह फिल्म पिछले महीने सिनेमाघरों के बजाय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Jan 2024 1:17:11

2 News : ‘खो गए हम कहां’ की सक्सेस पार्टी आयोजित, दीपिका ने ऐसे दी बधाई, रणबीर ने राहा को लेकर कहा...

डायरेक्टर अर्जुन वरण सिंह ने 'खो गए हम कहां' से फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा। यह फिल्म पिछले महीने सिनेमाघरों के बजाय OTT पर रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया। इस खुशी में निर्माताओं ने मंगलवार (16 जनवरी) को एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव के अहम रोल हैं। यह सोशल मीडिया के युग में जीवन, दोस्ती और प्यार को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे तीन दोस्तों की कहानी बताती है।

पार्टी में अनन्या, सिद्धांत और आदर्श ने जमकर पोज दिए। अनन्या नीली धारीदार मिनी ड्रेस में पहुंचीं। ऊंची एड़ी के जूते पहने, न्यूड मेकअप और बालों को खुला रखते हुए अनन्या ने शटरबग्स के लिए पोज दिए। ‘गली बॉय’ फेम सिद्धांत काली टी शर्ट में थे, जो उनकी पैंट और जूतों से मेल खा रही थी। इसे उन्होंने आर्मी ग्रीन कलर की जैकेट से कवर किया था। आदर्श ने काली पैंट और स्नीकर्स के साथ नीली शर्ट पहनी थी।

इस मौके पर फिल्म निर्माता और लेखक रितेश सिधवानी, जोया अख्तर, फरहान अख्तर पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ मौजूद थे। इस बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ‘खो गए हम कहां’ को मिली सफलता के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट में एक सफेद दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, “आज एक और….बधाई हो दोस्तों।” इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट को निर्देशक और प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम हैंडल पर टैग किया। बता दें कि दीपिका डायरेक्टर शकुन बत्रा की फिल्म ‘गहराइयां’ में अनन्या और सिद्धांत के साथ काम कर चुकी हैं।

kho gaye hum kahan,ananya panday,siddhant chaturvedi,adarsh gaurav,deepika padukone,ranbir kapoor,alia bhatt,raha

रणबीर कपूर ने बेटी राहा के साथ इस पल को बताया सबसे बेहतर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। उसी साल नवंबर में उन्होंने बेटी राहा कपूर का स्वागत किया। राहा एक साल की हो चुकी है। पिछले दिनों क्रिसमस के मौके पर आलिया-रणबीर ने राहा का चेहरा पहली बार फैंस को दिखाया था। अब रणबीर ने राहा के साथ अपनी पसंदीदा चीजों में से एक का खुलासा किया है।

'TATA AIG GIC' के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में रणबीर ने अपनी दो पसंदीदा इंटरनेशनल जर्नी का खुलासा किया, जो उनके माता-पिता व बहन के साथ मॉरीशस और पत्नी व बेटी के साथ न्यूयॉर्क की थी। रणबीर ने राहा के साथ अपनी पसंदीदा चीज भी शेयर की। रणबीर ने कहा, "पसंदीदा याद उसके साथ आंखें मिलाना और तुरंत पहचान लेना कि मैं कौन हूं, मुस्कुराना, मुझे देखना और मुझे गले लगाना व चूमना होगा। मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर कोई और पल हो सकता है।"

रणबीर से पूछा गया कि उनका परफेक्ट संडे कैसा होता है। इस सवाल का जवाब देते हुए रणबीर ने कहा कि एक परफेक्ट संडे राहा के साथ बहुत सारा समय बिताना, फुटबॉल, गोल्फ, या पैडल टेनिस में से कोई एक खेल खेलना और एक फिल्म देखने के साथ दिन समाप्त करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम