न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘खेल खेल में’ के गाने में दिखी अक्षय-वाणी की शानदार कैमेस्ट्री, ‘औरों में कहां दम था’ का गाना भी रिलीज

अक्षय कुमार की एक और फिल्म ‘खेल खेल में’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। यह मल्टीस्टारर फिल्म है और इसमें अक्षय के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Jul 2024 1:24:51

2 News : ‘खेल खेल में’ के गाने में दिखी अक्षय-वाणी की शानदार कैमेस्ट्री, ‘औरों में कहां दम था’ का गाना भी रिलीज

अक्षय कुमार की एक और फिल्म ‘खेल खेल में’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। यह मल्टीस्टारर फिल्म है और इसमें अक्षय के साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे कलाकार शामिल हैं। इस साल अक्षय की दोनों फिल्में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘सरफिरा’ कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। ऐसे में अक्षय को इस फिल्म से काफी उम्मीदें होंगी। आज मंगलवार (30 जुलाई) को फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया।

‘दूर ना करीं’ टाइटल वाला यह रोमांटिक गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। गाना अक्षय और वाणी के किरदारों के बीच के खुशनुमा पलों को दर्शाता है। गाने को विशाल मिश्रा और जहरा एस खान ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि संगीत तनिष्क बागची का है। यह एक ऐसा ट्रैक है जो इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म में भावनाओं को जगाएगा। पहला गाना ‘हौली हौली’ भी फैंस को खूब पसंद आया था। फिल्म एक मजेदार लेकिन भावनात्मक रोलर कोस्टर का वादा करती है।

इसका प्रोडक्शन टी-सीरीज फिल्म, वाकाऊ फिल्म्स और केकेएम फिल्म प्रोडक्शन ने किया है। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज हैं। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अश्विन वर्दे, विपुल डी. शाह, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय ने निर्मित किया है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

khel khel mein,Akshay Kumar,vani kapoor,fardeen khan,taapsee pannu,emmy virk,auron mein kahan dum tha,ajay devgn,tabu,ajay tabu,sai manjrekar,shantanu maheshwari

'औरों में कहां दम था' में एक बार फिर दिखेगी अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी

अक्षय कुमार और अजय देवगन ने 90 के दशक की शुरुआत में लगभग साथ ही करिअर शुरू किया था। दोनों आज तक फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अक्षय की जैसे ही अजय की भी इस साल दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अजय की ‘शैतान’ ने अच्छा बिजनेस किया था, जबकि ‘मैदान’ बॉक्स ऑफिस पर मैदान नहीं मार पाई। अब अजय फैंस के लिए अपनी साल की तीसरी फिल्म 'औरों में कहां दम था' लेकर आ रहे हैं।

यह फिल्म शुक्रवार (2 अगस्त) को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। इसके कुछ गाने और टीजर-ट्रेलर रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें देख लोगों ने भरपूर प्यार लुटाया। अब इसका एक और गाना सामने आ गया है। आज मंगलवार (30 जुलाई) को गाना ‘ऐ दिल जरा’ रिलीज किया गया। इसके बोल गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं, वहीं गाने को अमला चेबोलू और ऋषभ चतुर्वेदी ने मिलकर गाया है। एमएम कीरावानी ने इस गाने को कंपोज किया है।

फिल्म में अजय की जोड़ी एक बार फिर तब्बू के साथ बनी है। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी की जोड़ी भी देखने को भी मिलेगी। जिमी शेरगिल भी डायरेक्टर नीरज पांड की फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म की टक्कर जान्हवी कपूर की 'उलझ' से होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका