न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन से दिखेंगे ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में इन कंटेस्टेंट के स्टंट, अमिताभ की पोस्ट से उठे सवाल

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अब तक कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। उनकी फिल्मों में कॉमेडी और एक्शन का शानदार तड़का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Jul 2024 8:39:30

2 News : इस दिन से दिखेंगे ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में इन कंटेस्टेंट के स्टंट, अमिताभ की पोस्ट से उठे सवाल

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अब तक कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। उनकी फिल्मों में कॉमेडी और एक्शन का शानदार तड़का होता है। इसके अलावा रोहित छोटे पर्दे पर भी धमाल मचाते हैं। वे कई सीजन से कलर्स टीवी पर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी होस्ट कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से इसके 14वें सीजन को लेकर खबरें चल रही थी। अब साफ हो गया है कि यह शो कब से दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू करेगा। शो की प्रीमियर डेट सामने आ चुकी है।

शो की शुरुआत 27 जुलाई से होने जा रही है। इस बार शो में टीवी की दुनिया के जाने-माने चेहरे नजर आएंगे। शो हर शनिवार और रविवार रात 9.30 बजे आएगा। शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर भी देख सकते हैं। यूरोपीयन कंट्री रोमानिया में शो का शूट खत्म हो चुका है। कंटेस्टेंट मुंबई वापस आ गए हैं। कलर्स टीवी ने शो के प्रोमो के साथ डेट और टाइम का खुलासा करते हुए वीडियो पोस्ट किया है।

कैप्शन में लिखा, “रोमानिया की खूबसूरत सड़कों पर दिखेगा खतरे का कहर, क्योंकि इस बार देखने को मिलेंगी डर की नईं कहानियां, केवल रोमानिया में।” शो में ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे, अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, आसिम रियाज, निमृत कौर तो हैं ही, साथ ही गश्मीर महाजनी, करणवीर मेहरा, आशीष मल्होत्रा, सुमोना चक्रवर्ती, अदिति शर्मा, नियति फतनानी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी चुनौती पेश करती नजर आएंगी।

अनंत-राधिका की शादी से लौटकर अमिताभ ने ब्लॉग में लिखी ये बातें

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद एक बार फिर बच्चन फैमिली चर्चाओं में है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच लंबे समय से चल रही अनबन की खबरों के बीच दोनों अलग-अलग पार्टी में पहुंचे। अभिषेक जहां पिता अमिताभ, मां जया, बहन श्वेता, जीजाजी निखिल नंदा, भांजे अगस्त्य और भांजी नव्या नवेली के साथ थे, वहीं ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या साथ थीं। ये सब देख फैंस का माथा फिर से ठनक रहा है।

इस बीच अमिताभ ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर इशारों ही इशारों में किसी पर निशाना साधा है। अमिताभ ने आज शनिवार (13 जुलाई) सुबह ब्लॉग में लिखा, “लंबे समय बाद किसी बड़ी शादी से वापस आया हूं। बहुत दिनों के बाद ऐसा एहसास हुआ है। यहां बहुत सारे पुराने परिचित से मिला। सबका प्यार स्नेह देख मैं तो कल्पना भी नहीं कर कर सकता। कुछ लोग काफी बदल गए हैं।

यही जिदंगी है। रिश्ते, प्यार और केयर...लेकिन ये अजीब बात है कि कुछ छोटी-छोटी बातें मायने नहीं रखती, वो अभी तक कायम हैं। लेकिन जो बातें बड़ी थीं, जरूरी थी उसे भूला दिया जाता है। कहीं खो से जाते हैं वो पल। ये भी ठीक है कि भुलाया नहीं जाता बल्कि पीछे छूट जाता है। वो चीजें तभी याद आती है जब उन्हें वापस सामने लाया जाता है।” अब इस पोस्ट के भी कई मायने लगाए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क