न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विवाद के बाद आसिम ने शेयर की पहली पोस्ट, हिमांशी-शिल्पा की रिएक्शन भी देखें, निया इसलिए हुईं ट्रॉल

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में होस्ट रोहित शेट्टी से लड़ाई के बाद से ही आसिम रियाज लाइमलाइट में हैं। आसिम को बदतमीजी करने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jul 2024 7:05:17

2 News : विवाद के बाद आसिम ने शेयर की पहली पोस्ट, हिमांशी-शिल्पा की रिएक्शन भी देखें, निया इसलिए हुईं ट्रॉल

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में होस्ट रोहित शेट्टी से लड़ाई के बाद से ही आसिम रियाज लाइमलाइट में हैं। आसिम को बदतमीजी करने के लिए शो से बाहर किया जा चुका है और उन्हें काफी ट्रॉलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब आसिम ने इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पहली पोस्ट शेयर की है। आसिम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो साझा की है। इसमें चार कुत्ते और एक शेर नजर आ रहा है। कुत्ते आगे खड़े थे जबकि शेर पीछे बैठा नजर आ रहा था।

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा था, 'कभी-कभी यह साबित करने की कोशिश करना कि आप सबसे अच्छे हैं।' आसिम ने एक और पोस्ट शेयर की जिसमें कई ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की हैं। इनमें से एक में वे मिडिल फिंगर दिखाते भी नजर आ रहे हैं। आसिम ने कैप्शन में लिखा, “अगर आपने जिंदगी में कभी ठोकर नहीं खाई है, तो आपने अपनी जिंदगी में कोई परेशानी नहीं देखी है।” इस बीच आसिम की एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो रहस्यमयी नोट शेयर किए हैं।

इनमें से एक पोस्ट में एक में लिखा था कि किसी के पास सिर्फ शब्दों से किसी के मन की शांति छीनने की शक्ति नहीं होनी चाहिए। खैर, अब यह स्टोरी हटा दी गई है। एक और नोट इस तरह पढ़ा जा सकता है, “मैं अपनी कहानी बताने के लिए तैयार हूं।” ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में आसिम की को-कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। शिल्पा ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में कहा कि कुछ भी नहीं हुआ था। आप के सिर पर पानी चला जाता है। डाउन टू अर्थ होना चाहिए। एक बंदा एक तरफ और बाकी का एक झुंड है, उसको भड़काया गया क्योंकि उनको उसका नेचर पता था। सब लोग सक्सेस हैंडल नहीं कर पाते। सब लोग गलत थे, सब लोग सही थे। मैंने उसे बार-बार बोला कि वो चुप रहे, बहस ना करे।

ये बिग बॉस नहीं है…आपकी वहां दोस्ती हुई तो उसकी रस्पेक्ट करनी चाहिए। इसको खींचो मत रबर की तरह, स्टंट वाला शो है मुंह से झगड़ा करने की कोई जरूरत नहीं थी। तू-तू मैं-मैं हुई। जो आसिम के फैंस नहीं हैं उन्होंने भी नोटिस किया कि उसको बुली किया, चीज को दबा सकते थे। सब मिलकर एक इंसान पर हावी हो गए। मैं चुप थी और उसे भी चुप रहने के लिए कह रही थी। उसने अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारी।

एक्ट्रेस निया शर्मा ने लगाई ब्लैक लिपस्टिक, यूजर्स को पसंद नहीं आया लुक

एक्ट्रेस निया शर्मा को साल 2011 से 2013 तक चले सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से पहचान मिली थी। इसके बाद निया को 'जमाई राजा' में ‘रोशनी पटेल’ के रोल में देखा गया था। इन दिनों निया ‘सुहागन चुड़ैल’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ शो में नजर आ रही हैं। हाल ही में निया के लुक को देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रॉल करना शुरू कर दिया।

निया को ‘लाफ्टर शेफ्स’ के आने वाले हैलोवीन स्पेशल एपिसोड के लिए अपने स्पाइडर-गर्ल लुक को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। इस दौरान निया ने पिंक कलर का शरारा पहना था, लेकिन उनकी ब्लैक लिपस्टिक ने हर किसी का ध्यान खींचा और यूजर्स को उनका ये लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, “भूतनी जैसी लग रही है”, वहीं दूसरे ने लिखा, “कुछ भी करते है ये लोग फैशन के लिए।”

एक ने लिखा, “मुझे पहले लगा कि ये कोयला खाकर आई है।” इस शो में निया अपने साथी सुदेश लहरी के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। दोनों की कैमेस्ट्री काफी मजेदार है। निया इससे पहले 'खतरों के खिलाड़ी 8', 'इश्क में मरजावां', 'नागिन 4', 'झलक दिखला जा 10' और कई शो में नजर आ चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका