न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खतरों के खिलाड़ी 14 : बदतमीजी के कारण बाहर हुए आसिम पर इन 2 ने साधा निशाना, भाई उमर ने दी यह रिएक्शन

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ शुरुआत के साथ ही चर्चाओं में आ गया है। इसके पहले दो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Jul 2024 12:31:28

खतरों के खिलाड़ी 14 : बदतमीजी के कारण बाहर हुए आसिम पर इन 2 ने साधा निशाना, भाई उमर ने दी यह रिएक्शन

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ शुरुआत के साथ ही चर्चाओं में आ गया है। इसके पहले दो एपिसोड 27 और 28 जुलाई को कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हुए। शो में ‘बिग बॉस 13’ फेम आसिम रियाज भी नजर आए, जिनके तेवर देख हर कोई हैरान है। आसिम ने जबरदस्त एटीट्यूड दिखाया। आसिम सेट पर तमाम कंटेस्टेंट और रोहित की बेइज्जती करने लगे, जिससे उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कुछ टीवी कलाकारों ने आसिम को फटकार लगाई है।

‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा रह चुके अर्जित तनेजा ने अपने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट कर लिखा, “मैंने पिछले साल 'खतरों के खिलाड़ी' में काम किया था और ये मेरी लाइफ का सबसे अच्छा समय था। यह आदमी स्पष्ट रूप से भ्रमित है। ये एक स्टंट बेस्ड शो है, 'बिग बॉस' से बाहर निकलो। किसी को कोई परवाह नहीं है। काश वो मेरे सीजन में होता। पता नहीं रोहित सर ने इस बेवकूफ को कैसे बर्दाश्त किया। सीरियसली बोलूंगा कि उसे मदद की जरूरत है।” ‘

बिग बॉस’ फेम कुशाल टंडन ने भी आसिम को खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा, “काश ये मेरे सामने होता। उसे वाकई मदद की जरूरत है। मैं 2-3 स्टंट मारने आया हूं... अरे भाई माल नहीं है तो मारेगा। और जब उसने कहा कि अगर किसी ने ये स्टंट कर दिया तो मैं एक पैसा नहीं लूंगा..तो उसे अपने शब्दों पर कायम रहना चाहिए और पैसे ले लेने चाहिए।”

इसके बाद कुशाल ने दूसरे ट्वीट में लिखा, “शोहरत क्या शोहरत ब्रो, एक बिग बॉस? और वो कौनसी कार दिखा रहा है, सेकंड हैंड कार? कितना पैसा है? बैंक अकाउंट की डिटेल्स शेयर करनी चाहिए। रोहित सर को सलाम कि उन्होंने उस बकवास को कैसे हैंडल किया। रोहित सर के लिए बहुत सम्मान।”

khatron ke khiladi 14,reality show khatron ke khiladi,rohit shetty,kushal tandon,arjit taneja,asim riaz,umar riaz,asim umar,bigg boss

आसिम के भाई उमर रियाज ने लिखा, किसी को इस स्तर तक नीचा मच दिखाओ कि...

इस बीच आसिम के भाई और 'बिग बॉस 15' फेम उमर रियाज ने भी अप्रत्यक्ष रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उमर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “किसी को इस स्तर तक नीचा मत दिखाओ कि उसके अंदर का सबसे बुरा शैतान बाहर आ जाए। इसके बाद जो कुछ भी होता है, वह सही नहीं है और ना कभी होगा। प्यार किसी व्यक्ति के लिए चमत्कार बन सकता है और नफरत किसी व्यक्ति को उसका सबसे बड़ा दुश्मन बना सकती है।”

उल्लेखनीय है कि एक स्टंट को पूरा करने में असफल होने के बाद आसिम ने दावा किया कि वो स्टंट कोई नहीं कर सकता था। उन्होंने कहा कि अगर कोई इसे करने में सफल हुआ, तो वे शो के लिए कोई पैसा नहीं लेंगे। उनके इस दावे के बाद रोहित शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट को एक रिहर्सल वीडियो दिखाया, जिससे यह साबित हो गया कि यह स्टंट पूरा करना असंभव नहीं था।

इस दौरान आसिम लगातार उग्र होते चले गए। शो के मेजबान और निर्माताओँ से बहस के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। आसिम लंबे समय से हिमांशी खुराना के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में थे। हालांकि अब उनका ब्रेकअप हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री