न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKK 14 : अब फैंस नहीं देख पाएंगे कृष्णा श्रॉफ के स्टंट, सफर पर विराम, शो से बाहर होने वालीं तीसरी कंटेस्टेंट

इन दिनों कलर्स टीवी पर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 14वें सीजन का प्रसारण हो रहा है। हर बार की तरह इस बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Aug 2024 12:06:19

KKK 14 : अब फैंस नहीं देख पाएंगे कृष्णा श्रॉफ के स्टंट, सफर पर विराम, शो से बाहर होने वालीं तीसरी कंटेस्टेंट

इन दिनों कलर्स टीवी पर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 14वें सीजन का प्रसारण हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी KKK दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इसकी शूटिंग यूरोपीयन देश रोमानिया में हुई है। रविवार (11 अगस्त) को इस शो से दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ का सफर खत्म हो गया। इससे पहले आसिम रियाज और शिल्पा शिंदे भी शो से बाहर हो चुके हैं।

कृष्णा और एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती के बीच एलिमिनेशन राउंड था। इसमें सुमोना ने बाजी मारी, जबकि कृष्णा ने टास्क करने से इंकार कर दिया और अबॉर्ट हो गईं। बता दें कि शुरुआती दौर में कृष्णा अपनी परफॉर्मेंस के कारण काफी मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही थीं। उन्होंने दर्शकों के सामने ऐसी छवि कायम की कि वह कोई भी स्टंट बड़ी ही बेबाकी के साथ कर सकती हैं, लेकिन रविवार को मामला नहीं जमा। शो में अभिषेक कुमार और कृष्णा के सामने एक रोमांचक मोड़ सामने आया।

जब दोनों को यह तय करना था कि आखिर ट्रॉली वाला टास्क कौन परफॉरर्म करेगा। इस दौरान कृष्णा ने इस स्टंट को परफॉर्म करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह सभी टास्क को परफॉर्म करेंगी। इस पर शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने उन्हें चेताया भी कि आप स्टंट करने से इंकार करती जा रही हैं। कहीं ऐसा ना हो आगे इससे भी खतरनाक स्टंट आए और आप उसे करने से इंकार कर डालें। इस पर भी उन्होंने अपनी बात को आगे रखा और अड़ी रहीं। अब इस फैसले के कारण उन्हें पछताना पड़ा।

कृष्णा की शालीन भनोट और निमृत कौर से हुई बहस

'खतरों के खिलाड़ी 14' धीरे-धीरे ‘बिग बॉस’ बनता जा रहा है। इस बार का सीजन टास्क के कारण कम और झगड़ों के कारण ज्यादा सुर्खियों में है। आसिम के झगड़े के बाद अब कृष्णा एलिमिनेशन से पहले हुई उनकी फाइट को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया से बहस हो गई।

दरअसल रोहित ने कृष्णा और शालीन को आपस में तय कर एक टास्क परफॉर्म करने के लिए कहा। कृष्णा ने उस स्टंट को करने से मना कर दिया। इसके बाद रोहित ने उन्हें आशीष और नियती के खिलाफ एक अन्य टास्क परफॉर्म करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने उसे करने से भी मना कर दिया। इस पर जब शालीन और निमृत ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो वह भड़क गईं।

कृष्णा ने कहा कि मेरा दिमाग बहुत खराब है अभी। आपको आपके अलावा और कोई नहीं जानता। हर तरफ से प्रेशर था और हर किसी का टास्क को लेकर अपना ओपिनियन था। सब को लग रहा था कि स्टंट आसान है। हो सकता है कि उनके लिए आसान हो, लेकिन मेरे लिए नहीं था। इसके बाद काफी ड्रामा हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री