Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केजीएफ 2 बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म, बाहुबली 2 पहले नंबर पर

अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ देश में हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में कमाई के मामले में नंबर 2 पर आ धमकी है। फिल्म को ईद की छुट्टी के दिन मिले जबर्दस्त रेस्पॉन्स का असर बुधवार को भी देखने को मिला। फिल्म ने दो दिनों में करीब 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 May 2022 2:20:41

केजीएफ 2 बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म, बाहुबली 2 पहले नंबर पर

अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ देश में हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में कमाई के मामले में नंबर 2 पर आ धमकी है। फिल्म को ईद की छुट्टी के दिन मिले जबर्दस्त रेस्पॉन्स का असर बुधवार को भी देखने को मिला। फिल्म ने दो दिनों में करीब 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी की कामयाबी अब आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से आगे निकल गई है जिसने साल 2016 में बॉक्स ऑफिस पर 387.38 करोड़ रुपये कमाए थे। अपनी रिलीज के 20वें दिन यानी ईद के दिन फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी ने अंतिम आंकड़ों के मुताबिक उम्मीद से कहीं ज्यादा 9.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की कुल नेट कमाई ईद के दिन तक 752.90 करोड़ रुपये हो गई और हिंदी में ये कलेक्शन ईद की रात तक 382.90 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को ईद का माहौल बनाए रखा और सभी भाषाओं में मिलाकर करीब 11.40 करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से कर डाली।
रिलीज के 21वें दिन फिल्म ने हिंदी में शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 8 करोड़ रुपये, कन्नड़ में करीब 2 करोड़ रुपये, तेलुगू में करीब 80 लाख रुपये, तमिल में करीब 1 करोड़ रुपये और मलयालम में करीब 50 लाख रुपये कमाए हैं। इन आंकड़ों में अंतिम संख्या आने के बाद थोड़ा बहुत फेरबदल भी हो सकता है। बुधवार तक की कमाई मिलाकर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के हिंदी संस्करण की कुल कमाई करीब 391 करोड़ रुपये हो गई है और, ये हिंदी में रिलीज हुई किसी भी फिल्म के मामले में बस 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली 2’ से कम है।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में


देश में हिंदी में बनी या हिंदी में डब होकर रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की स्तिथि

फिल्म - कुल कमाई (करोड़ रुपये में)


बाहुबली 2 - 510.00
केजीएफ चैप्टर 2 - 390.90
दंगल - 387.38
संजू - 342.53
पीके - 340.80

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology