न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कविता कौशिक इसलिए छोड़ रही हैं टीवी की दुनिया, सोनाक्षी से विदेश में शादी करना चाहते थे जहीर लेकिन...

एक्ट्रेस कविता कौशिक ने टीवी शो 'एफआईआर' में ‘इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला’ का किरदार निभाकर दर्शकों का भरपूर प्यार बटोरा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jul 2024 11:39:15

2 News : कविता कौशिक इसलिए छोड़ रही हैं टीवी की दुनिया, सोनाक्षी से विदेश में शादी करना चाहते थे जहीर लेकिन...

एक्ट्रेस कविता कौशिक ने टीवी शो 'एफआईआर' में ‘इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला’ का किरदार निभाकर दर्शकों का भरपूर प्यार बटोरा था। कविता ने अब छोटे पर्दे को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में इसका कारण बताया। कविता ने टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में कहा कि टीवी तो मुझे करना ही नहीं है। मैं 30 दिन का काम नहीं कर सकती। मैं वेब शो या फिल्में करने के लिए तैयार हूं लेकिन मैं एक एवरेज दिखने वाली एक्ट्रेस नहीं हूं जो आसानी से हर तरह के रोल में ढल जाए।

सिर्फ कुछ ही तरह के रोल हैं जो मेरी पर्सनैलिटी के काबिल हैं। मुझे शैतानी रस्में जैसी डायन के रोल के लिए टीवी प्रोजेक्ट ऑफर होते रहते हैं लेकिन मैं अब वैसी जिंदगी नहीं जी सकती जो 3 साल पहले थी जब मैं पूरी तरह टेलीविजन कर रही थी। मैं उस फेज के लिए आभारी हूं लेकिन मैं यंग थी और मुझे पैसा चाहिए था लेकिन अब, मैं उस तरह का समय नहीं दे सकती।

टीवी कंटेंट रिग्रेसिव लगता है इसलिए मैं इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती। एक समय था जब टीवी प्रोग्रेसिव था और हमारे पास कई तरह के शो थे। वहां वैराइटी थी और सभी के लिए एंटरटेनमेंट था, लेकिन अब जिस तरह का कंटेंट हम दिखा रहे हैं वो यंग जनरेशन के लिए वाकई खराब है। हम अपने रियलिटी शो और नाटक में जिस तरह का रिग्रेशन दिखाते हैं, उससे लोग एक-दूसरे से नफरत करने लगते हैं।

मैं भी इसका हिस्सा रही हूं और मुझे बहुत दुख है। जो भी बोलो, हम भारतीय हैं और हमें लगता है जो टीवी पर दिख रहा है वो सच है, हम इससे इंस्पायर होते हैं। बता दें कविता 'बिग बॉस 14' का हिस्सा भी रही हैं। वह पिछले दिनों आई पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' में थीं।

kavita kaushik,actress kavita kaushik,chandramuki chautala,sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का 1 महीना पूरा

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद कई सीक्रेट्स खोल रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने बताया कि जहीर चाहते थे कि उन्हें लेकर भाग जाएं और विदेश में कहीं शादी करके लौटें। पर इसमें एक कानूनी पेंच फंस रहा था। गलाट्टा इंडिया के साथ बातचीत में सोनाक्षी ने कहा कि मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की और खुशी है कि अब हम दोनों साथ रह सकते हैं। सोनाक्षी और जहीर से पूछा गया कि उन दोनों ने शादी में ज्यादा लोगों को क्यों नहीं बुलाया।

इस पर जहीर बोले कि मैं भाग जाना चाहता था, मतलब वैसे नहीं पर देश से बाहर कहीं जाकर शादी करना चाहता था और वापस आना चाहता था। पर पता चला कि ऐसी शादी भारत में वैलिड नहीं होगी। जैसे आप लास वेगस जाकर शादी कर लें, इसकी इजाजत नहीं होती। इस पर सोनाक्षी बोलीं तो प्लान कैंसिल हो गया और मैं हमेशा करीबी लोगों के बीच शादी चाहती थी। जहीर को भी कोई दिक्कत नहीं थी जब तक उनके करीबी लोग साथ हों जो कि हमारे दोस्त और परिवार के लोग हैं।

वे मौजूद थे और गा रहे थे। सोनाक्षी और जहीर की शादी को एक महीना हो गया है। दोनों ने लगभग 7 साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। यह जोड़ी आज भी गॉसिप कॉलम में सुर्खियां बटोर रही है। 23 जून को सोनाक्षी ने जहीर के साथ अपने-अपने पेरेंट्स की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क