न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैटरीना ने देवर की गर्लफ्रेंड को यूं किया बर्थडे विश, किरण के जन्मदिन पर अनुपम ने की सिकंदर की शादी की बात

एक्ट्रेस शरवरी वाघ फिलहाल अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा बिजनेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 8:40:32

2 News : कैटरीना ने देवर की गर्लफ्रेंड को यूं किया बर्थडे विश, किरण के जन्मदिन पर अनुपम ने की सिकंदर की शादी की बात

एक्ट्रेस शरवरी वाघ फिलहाल अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा बिजनेस कर रही है और इसमें शरवरी के अभिनय की भी तारीफ हो रही है। बहरहाल शरवरी आज शुक्रवार (14 जून) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 28 साल की हो गई हैं। उन्हें चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी सोशल मीडिया के माध्यम से खूब बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

एक्टर विक्की कौशल की पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी उन पर खास अंदाज में प्यार लुटाया है। कैटरीना ने शरवरी की एक फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। इसमें शरवरी येलो कलर की ड्रेस में कैमरे के आगे पोज बनाती हुई दिख रही हैं। बता दें कि शरवरी, कैटरीना के देवर सनी कौशल की गर्लफ्रेंड हैं। कैटरीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे शरवरी। ये साल तुम्हारे लिए सबसे अच्छा साल हो और डांस फ्लोर पर लास्ट पर्सन होना कभी बंद मत करना।”

इसके साथ कैटरीना ने डांसिंग गर्ल और व्हाइट हार्ट इमोजी भी शेयर की। शरवरी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब जॉन अब्राहम और तमन्ना भाटिया के साथ ‘वेदा’ फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। उसी दिन श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ और अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ भी थिएटर्स में दस्तक देगी। यानी इन तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा। शरवरी इसके अलावा आलिया भट्ट के साथ यश राज की स्पाई यूनिवर्स की एक फिल्म में भी अपना जलवा बिखेरेंगी। उल्लेखनीय है कि शरवरी के दिवंगत नाना मनोहर जोशी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर के 72वें जन्मदिन पर लिखा ये प्यारभरा नोट

एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं किरण खेर का आज शुक्रवार (14 जून) को 72वां जन्मदिन है। किरण को उनके जन्मदिन पर ढेरों दोस्तों, परिवार और फैंस से शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनके पति और दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी उन्हें स्पेशल स्टाइल में प्यार से सराबोर शुभकामनाएं दी हैं। अनुपम ने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रिय #किरण!! ईश्वर आपको दीर्घायु, स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन प्रदान करें। आप प्रतिभा, ईमानदारी और मानवीय गरिमा की शक्ति हैं।

#चंडीगढ़ के लोगों के प्रति एक सांसद के रूप में आपका समर्पण अनुकरणीय रहा है। आपने जीवन की सभी चुनौतियों का बहुत साहस के साथ सामना किया है। हो सकता है कि आप जिस एक वाक्य का बेसब्री से इंतजार कर रही हों, बस अब सिकंदर की शादी हो जाए तो मैं सुख की सांस ले लूंगी। जल्द ही ऐसा भी हो! आपका जीवन मंगलमय हो! हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं।” कई मशहूर हस्तियों ने भी किरण को विश किया है। एक्टर व फिल्ममेकर राकेश रोशन ने लिखा, “किरण को जन्मदिन की बधाई और हमेशा खुशियां मिलें।”

एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने लिखा, “किरण मैम को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आपको हमेशा खुशी, प्यार, अच्छी सेहत और ढेर सारी हंसी की शुभकामनाएं।” किरण ने ‘देवदास’, ‘मैं हूं ना’, ‘हम तुम’, ‘वीर जारा’, ‘रंग दे बसंती’, ‘मंगल पांडे’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘ओम शांति ओम’, ‘दोस्ताना’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘अपने’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। वह इन दिनों फिल्मों में तो नजर नहीं आ रही लेकिन रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में जज की भूमिका निभाती दिखती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क