न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैटरीना ने इसलिए लिया मलाइका का नाम, विक्की ने की अंकिता पर हाथ उठाने की कोशिश, Video Viral

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। वह कई सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं। कैटरीना ने अपनी खूबसूरती के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 12:50:32

2 News : कैटरीना ने इसलिए लिया मलाइका का नाम, विक्की ने की अंकिता पर हाथ उठाने की कोशिश, Video Viral

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। वह कई सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं। कैटरीना ने अपनी खूबसूरती के साथ एक्टिंग से भी फैंस के दिलों में जगह बनाई हुई है। पर्सनल लाइफ के भी चलते कैटरीना हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। दो साल पहले एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी से पहले उनका नाम सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ खूब जोड़ा गया था।

हालांकि अब कैटरीना इन सब बातों को पीछे छोड़कर पति और ससुराल वालों के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं। कैटरीना ने करिअर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। अब कैटरीना ने खुलासा किया है कि तब उनके रोल मॉडल्स कौन थे। कैटरीना ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब मैंने बॉम्बे में मॉडलिंग शुरू की तो मैं मॉडल बनने का ही इरादा रखती थी। मधु सप्रे और लक्ष्मी मेनन मेरी रोल मॉडल्स थीं। वो तब सुपरमॉडल्स थीं। और असल में मलाइका अरोड़ा भीं। ये सभी वो थीं जिन्हें मैं आइडल मानती थीं। और मैं एक मॉडल के रूप में वैसी बनना चाहती थीं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में सामने आई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कैटरीना करिअर की शुरुआत में मलाइका को खास पसंद नहीं करती थीं। सलमान की बहन अलवीरा की पार्टी में कैटरीना ने मलाइका के ब्रैंड पर कमेंट भी कर दिया था। तब मलाइका का अरबाज खान से तलाक नहीं हुआ था। कैटरीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आएंगी। यह 12 जनवरी को रिलीज होगी और इसमें उनके हीरो विजय सेतुपति हैं।

katrina kaif,actress katrina kaif,vicky jain,bigg boss 17,malaika arora,katrina malaika,Salman Khan,arbaaz khan,video viral

‘बिग बॉस 17’ के घर में कई बार उलझ चुके हैं विक्की और उनकी पत्नी अंकिता

सोशल मीडिया पर विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स कह रहे हैं कि विक्की ने ‘बिग बॉस 17’ के घर में रहते हुए अपनी पत्नी अंकिता पर हाथ उठाने की कोशिश की है। वीडियो में विक्की बिस्तर पर अंकिता के साथ नजर आ रहे हैं। इस बीच अभिषेक कुमार उनसे कुछ कहते हैं, अंकिता भी अपनी बात रखने की कोशिश करती हैं।

हालांकि विक्की जिस तरह अंकिता की ओर हाथ बढ़ाते हैं, उसे देखकर खुद अभिषेक और कमरे में मौजूद अरुण माशेट्टी भी हैरान रह जाते हैं। अंकिता भी विक्की को ऐसे देख कुछ डरी और हैरान लगती हैं। अभिषेक और अरुण ने विक्की पर अंकिता को मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। दोनों ने विक्की पर निशाना साधा। ऐसे में विक्की ने खुद को सही साबित करने के लिए अनुराग डोभाल की मदद ली।

उनका मानना था कि उन्होंने अंकिता को मारने के लिए हाथ नहीं उठाया था। इस बात को लेकर विक्की व अभिषेक का जबरदस्त झगड़ा होता है। दूसरी ओर, अर्चना अभिषेक से कहती हैं कि वह उनके पति पर ऐसे गंभीर आरोप ना लगाएं। अंकिता बाद में बात और बढ़ने पर भी विक्की का बचाव कर अभिषेक के दावों को गलत ठहरा देती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम