न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं कैटरीना, ऋतिक ने कंगना से गिले-शिकवे भुलाए!

पिछले दिनों विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ लंदन में घूमते हुए दिखे थे। तब ये फोटो और वीडियो खूब वायरल हुए। इन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Jun 2024 1:30:15

2 News : प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं कैटरीना, ऋतिक ने कंगना से गिले-शिकवे भुलाए!

पिछले दिनों विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ लंदन में घूमते हुए दिखे थे। तब ये फोटो और वीडियो खूब वायरल हुए। इन्हें देखने के बाद लगा कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। कई फैंस तो यह अंदाजा भी लगाने लगे कि कैटरीना वहां डिलीवरी के लिए गई हैं। प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अब कैटरीना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ये फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद लोग कनफ्यूज हो रहे हैं कि जल्द खुशखबरी मिलने वाली है या नहीं।

कैटरीना का एयरपोर्ट लुक छाया हुआ है। खुले बाल, ब्लैक आउटफिट, काले ओवरकोट में वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। गॉगल लगाए कैटरीना ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। गर्मी में ओवरकोट पहनने से कई लोग सोच रहे हैं कि कैटरीना शायद बेबी बंप छुपाना चाह रही हैं। वे अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, “क्या ये प्रेग्नेंट है।’ दूसरे ने कहा, “ये तो प्रेग्नेंट नहीं है।” एक ने बोला, “उन लोगों के मुंह बंद हो गए जो सोच रहे थे कि ये प्रेग्नेंट है और अपने बच्चे को जन्म देने के लिए लंदन गई थी।”

एक ने पूछा, “ये किसको प्रेग्नेंट लग रही हैं।” बता दें कि विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी। ‘कॉफी विद करण’ में कैटरीना ने खुलासा किया कि उनकी विक्की से मुलाकात जोया अख्तर की पार्टी में हुई थी और तभी उनके बीच रोमांस शुरू हुआ था। कैटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल के शुरू में विजय सेतुपति के साथ उनकी फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ आई, जो फ्लॉप रही। दूसरी ओर, विक्की की पिछली फिल्म शाहरुख खान के साथ ‘डंकी’ थी, जो सुपरहिट रही। विक्की जल्द ही ‘छावा’ और ‘बैड न्यूज’ फिल्म में नजर आएंगे।

katrina kaif,actress katrina kaif,vicky kaushal,katrina vicky,katrina mumbai airport,katrina pregnancy,Hrithik Roshan,kangana ranaut,kangana slap

कंगना थप्पड़ कांड में ऋतिक रोशन ने किया एक्ट्रेस का समर्थन

एक्ट्रेस कंगना रनौत अब हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की सांसद (MP) बन गई हैं। कंगना को गुरुवार दोपहर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सीआईएसएफ गार्ड ने थप्पड़ मारा था, जब वह नई दिल्ली जा रही थीं। कंगना के साथ हुए थप्पड़ कांड के बाद अधिकतर लोग उनके समर्थन में आ गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिस पर एक्टर ऋतिक रोशन ने रिएक्ट किया है।

ऋतिक ने इस पूरी घटना की निंदा करने वाली एक पोस्ट को लाइक किया है। एक पत्रकार फेय डिसूजा ने थप्पड़ की घटना की निंदा की और लिखा, “हिंसा कभी भी जवाब नहीं हो सकती है। खासकर, हमारे देश में तो बिल्कुल भी नहीं, जो गांधी जी के अंहिसा वाले आदर्शों से पैदा हुआ है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किसी के विचारों और बयानों से कितना असहमत हैं। हम हिंसा के साथ रिएक्ट नहीं कर सकते हैं और हमें इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए।

यह बहुत खतरनाक है, जब एक सुरक्षाकर्मी वर्दी में रहते हुए हिंसक तौर पर रिएक्शन देता है।” इस पोस्ट को ऋतिक ने लाइक किया है, जिसका रेडिट के द्वारा स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। उल्लेखनीय है कि ऋतिक और कंगना के बीच लंबे समय तक विवाद रहा है। कंगना ने ऋतिक पर कई आरोप लगाए थे। एक वक्त था जब वे रिलेशनशिप में थे। ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने ऋतिक से जुड़े कई हैरान करने वाले खुलासे किए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क