न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक्शन सीन में कैटरीना को झेलना पड़ा भयंकर दर्द, शेयर किए Video, देखें-‘टाइगर 3’ का दूसरा गाना

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार खत्म होने को है। उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 7:31:55

2 News : एक्शन सीन में कैटरीना को झेलना पड़ा भयंकर दर्द, शेयर किए Video, देखें-‘टाइगर 3’ का दूसरा गाना

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार खत्म होने को है। उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के दिन 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फैंस कैटरीना की सलमान खान के साथ कैमेस्ट्री देखना चाहते हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन भी है। कैटरीना ने भयंकर दर्द का सामना कर एक्शन सीक्वेंस की हैं। खुद कैटरीना ने इस पर खुलासा किया है। कैटरीना ने ट्रेनिंग सेशन के कुछ खास वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए हैं।

कैटरीना को इनमें जमकर मेहनत करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मेरे लिए, जब टाइगर का समय आता है, तो ये मेरी सीमाओं को आगे बढ़ाने, मेरी सहन शक्ति का टेस्ट करने और उस ताकत को खोजने के बारे में है। किसी ने एक बार मुझसे कहा था कि दर्द सिर्फ एक और सेंसेशन है….इससे डरो मत, दर्द से भागो मत। कई दिनों से मैं बहुत थकी हुई थी; इस बार ये अलग महसूस हुआ…कठिन। मेरे शरीर में दर्द था, लेकिन मैं खुद से कहूंगी कि इसे एक चुनौती के रूप में लें और देखें कि मैं आज कितना सामना कर सकती हूं।

ट्रेनिंग के दौरान हमने एक परिवर्तनशील ईगो बनाया। इसलिए भले ही मैं थक गई थी, वो नहीं थकी थी; वो वॉर करने जा रही थी!…आपका दिमाग आपके शरीर से बहुत पहले ही आपको रोक देगा। एक बार जब आप डिसाइड कर लें, कमिट करें और उसे करें… चाहे कुछ भी हो! और काम हमेशा बढ़िया होता है। मुझे लगता है कि हम पहले से भी ज्यादा डायनेमिक एक्शन डिलीवर करने वाले हैं और हमारा हमेशा यही इरादा रहा है…बेहतर होगा… अब #Tiger3 को दुनिया के साथ शेयर करने का इंतजार है…नर्वस, एक्साइटेड हूं…बस कुछ दिन और बाकी हैं।”

सलमान खान ने शेयर किया ‘रुआं रुआं मेरा’ का लिरिकल वीडियो

मच अवेटेड मूवी ‘टाइगर 3’ का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। हालांकि ये लिरिकल वीडियो है यानी इसमें सिर्फ गाने की तस्वीरें ही दिखाई दे रही हैं और फिल्म की कुछ झलकियां हैं। यशराज फिल्म्स (YRF) इस गाने की पूरी झलक दर्शकों को सिनेमाघरों में ही दिखाएगा। सलमान ने सोमवार (6 नवंबर) की शाम यह 38 सैकंड का लिरिकल वीडियो सॉन्ग शेयर करते हुए ट्वीट किया,“रुआं लिरिकल वीडियो आउट। टाइगर 3 सिनेमाघरों में इस रविवार 12 नवंबर को रिलीज होगी।

ये हिंदी, तमिल और तेलुगू में आएगी।” इस गाने ‘रुआं रुआं मेरा’ के बोल काफी प्यार भरे हैं। इसके बोल मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं। गाने को मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ गायकों में एक माने जाने वाले अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। अरिजीत ने ही फिल्म का पहला गाना भी गाया था। बता दें कि लंबे समय तक विवाद रहने के बाद सलमान ने पहली बार अरिजीत को खुद की फिल्म में गाने का मौका दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे