न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैटरीना-विजय की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ का ट्रेलर रिलीज, श्रेयस ठीक होकर घर लौटे, पत्नी ने शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड थ्रिलर फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। वे कैटरीना को पहली बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Dec 2023 7:29:46

2 News : कैटरीना-विजय की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ का ट्रेलर रिलीज, श्रेयस ठीक होकर घर लौटे, पत्नी ने शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड थ्रिलर फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। वे कैटरीना को पहली बार साउथ इंडियन स्टार विजय सेतुपति के साथ देखने को बेकरार हैं। फिलहाल श्रीराम राघवन के डायरेक्शन वाली इस फिल्म का प्रमोशन जारी है। आज बुधवार (20 दिसंबर) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इसे मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया।

‘मेरी क्रिसमस’ हिंदी और तमिल वर्जन में रिलीज के साथ जादुई सिनेमा का अनुभव करवाने के लिए तैयार है। ट्रेलर में नजर आ रहा है कि फिल्म एक रहस्यमयी रात की कहानी है। कैटरीना और विजय क्रिसमस की शाम मिलते हैं और साथ में वक्त गुजारने का फैसला करते हैं। यह रात उनके लिए सबसे काली रात साबित होती है, जहां दोनों की जान पर बन आती है। फिल्म में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन, टीनू आनंद, राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, कविन जय बाबू और राजेश विलियम्स जैसे कलाकार भी हैं।

रमेश तौरानी, संजय राउत्रे, जया तौरानी और केवल गर्ग द्वारा निर्मित यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। पहले यह फिल्म पिछले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी। तब यह फिल्म टल गई और चर्चा थी कि यह क्रिसमस 2023 के मौके पर आ सकती है। हालांकि 'डंकी' और 'सालार' की भिड़ंत के बीच यह फिल्म गायब ही हो गई। अब बिना किसी शोर-शराबे के फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

14 दिसंबर को श्रेयस के हुआ था कार्डियक अरेस्ट, पत्नी दीप्ति ने इन्हें बोला थैंक्स

एक्टर श्रेयस तलपड़े के फैंस के लिए खुशखबरी है। श्रेयस अब अस्पताल से घर लौट आए हैं, जिसकी जानकारी पत्नी दीप्ति ने दी है। श्रेयस को 14 दिसंबर की शाम कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद से वे हॉस्पिटल में भर्ती थे। तब उनकी स्थिति को देखते हुए तुरंत एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी थी। दीप्ति ने आज बुधवार (20 दिसंबर) को श्रेयस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है।

उन्होंने लिखा, “मेरी जिंदगी, मेरे श्रेयस एकदम ठीक होकर घर लौट आए हैं। मैं श्रेयस से बहस करती थी कि किस पर विश्वास करूं। लेकिन आज मुझे मेरे सवाल का जवाब मिल गया है। और वो हैं भगवान। वह उस शाम मेरे साथ थे, जब यह भयानक घटना घटी। मैं अब कभी उनके होने या न होने पर सवाल नहीं उठाऊंगी। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने उस शाम मेरी मदद की। मैंने एक की मदद मांगी और 10 हाथ मदद को चले आए।

श्रेयस कार के अंदर पड़े थे, पर उन लोगों को नहीं पता था कि वो किसकी मदद कर रहे हैं, फिर भी वो मदद को दौड़े आए। उस दिन जो भी लोग भगवान बनकर मेरे लिए आए, उन सभी को शुक्रिया अदा करती हूं। मैं हमारे सभी दोस्तों, परिवार के लोगों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं।” दीप्ति ने Belle Vue हॉस्पिटल के स्टाफ को भी थैंक्स बोला। बता दें कि श्रेयस उस दिन फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग से घर वापस लौटे, तो उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी। इसके बाद पत्नी उन्हें अस्पताल ले गईं, पर वे रास्ते में ही बेहोश हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम