न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैटरीना की ‘मैरी क्रिसमस’ अब इस दिन होगी रिलीज, अमेरिका में इतनी स्क्रीन पर रिलीज होगी ‘एनिमल’

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें कैटरीना की जोड़ी एक बार फिर से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 1:45:23

2 News : कैटरीना की ‘मैरी क्रिसमस’ अब इस दिन होगी रिलीज, अमेरिका में इतनी स्क्रीन पर रिलीज होगी ‘एनिमल’

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें कैटरीना की जोड़ी एक बार फिर से सलमान खान के साथ जम रही है। फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच कैटरीना की अपकमिंग फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की रिलीज को लेकर भी एक बड़ी खबर चल रही है। इसके हिसाब से कैटरीना के फैंस को उनकी इस फिल्म को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

कैटरीना और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की मच अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर पोस्टपोन कर दिया गया है यानी इसे आगे खिसका दिया। श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अब अगले साल रिलीज होगी। फिल्म को रमेश तौरानी, संजय रौत्रे, जया तौरानी और केवल गर्ग ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। टिप्स फिल्म्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए नई रिलीज डेट बताई है।

उसने लिखा, “इंतजार लगभग खत्म हो गया है! 12 जनवरी 2024 को ‘मेरी क्रिसमस’ आपकी सर्दियों को और भी आनंदमय बना रही है।” फिल्म पहले 15 दिसंबर को रिलीज होनी थी, जिसके बाद यह डेट 8 दिसंबर कर दी गई थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे फिर बदल दिया है। इसका एक्जेक्ट कारण तो सामने नहीं आया, लेकिन माना जा रहा है कि इस साल बैक-टू-बैक मूवी रिलीज होने से यह फैसला लिया गया है।

भारत में 1 दिसंबर तो अमेरिका में 30 नवंबर को रिलीज होगी ‘एनिमल’

एक्टर रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। रणबीर अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी। बड़ी बात ये है कि ‘एनिमल’ इससे एक दिन पहले 30 नवंबर को अमेरिका में रिलीज हो जाएगी। वहां भी इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

लोग धड़ाधड़ एडवांस टिकट बुक करा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ अमेरिका में सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली हिंदुस्तानी फिल्म में से एक बनने वाली है। इसे 888 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। यह संख्या इस साल पूरी दुनिया में धूम मचाने वाली फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’, ‘जेलर’ और ‘टाइगर 3’ से भी ज्यादा है। रणबीर और आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ अमेरिका में 810 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी।

अमेरिका में 172 लोकेशंस पर टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू की जा चुकी है और ‘एनिमल’ के 340 से ज्यादा शो बुक भी हो गए हैं। कुल 1100 टिकट बिक चुके हैं और फिल्म ने 16 लाख रुपए का बिजनेस कर लिया है। ‘एनिमल’ में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी लीड रोल में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे