न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ससुर शाम कौशल ने कैटरीना के एक्शन सीन पर दी रिएक्शन, कंगना ने विराट के लिए कही ये बातें

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली (12 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फैंस फिल्म में कैटरीना के ‘जोया’ वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Nov 2023 8:09:05

2 News : ससुर शाम कौशल ने कैटरीना के एक्शन सीन पर दी रिएक्शन, कंगना ने विराट के लिए कही ये बातें

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली (12 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फैंस फिल्म में कैटरीना के ‘जोया’ वाले किरदार को पसंद कर रहे हैं। 5 दिन में फिल्म की कमाई 200 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई। अब कैटरीना ने उनके रोल को लेकर ससुर शाम कौशल और पति विक्की कौशल की प्रतिक्रिया बताई है। खास तौर से उनके टॉवल फाइट सीन को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है।

कैटरीना ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि मुझे अपने परिवार से जो प्यार और समर्थन मिला है, वो बहुत खास है। मेरे ससुर ‘सबसे ज्यादा खुश’ थे और उन्होंने फिल्म में मेरे एक्शन सीन के लिए मेरी सराहना करते हुए मुझ पर गर्व जताया। शाम जी, मेरे ससुर, एक बहुत ही सीनियर एक्शन डायरेक्टर हैं, इसलिए वह ‘जोया’ के एक्शन दृश्यों के लिए प्रशंसा सुनकर सबसे ज्यादा खुश थे। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें गौरवांवित किया है।

हर कोई कह रहा है कि तुम एक्शन बहुत अच्छे से करती हो। इसलिए यह रिएक्शन मेरे लिए वास्तव में खास थी। विक्की को भी फिल्म बहुत पसंद आई और उन्होंने कहा कि फिल्म में ‘जोया’ के किरदार को अच्छे से पेश किया गया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह एक विशेष चरित्र था, लेकिन जिस तरह से चरित्र का एक ग्राफ था, जो पूरी फिल्म में स्थिर रहा, वह बहुत दिलचस्प था।

katrina kaif,sham kaushal,vicky kaushal,tiger 3 movie,Salman Khan,katrina sham,kangana ranaut,virat kohli,kangana virat

कंगना ने सेमीफाइनल में शतक जड़ने पर कोहली की यूं की तारीफ

मुंबई में 15 नवंबर को भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से रौंदकर वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली। मैच के दौरान विराट कोहली ने वनडे में 50वां शतक लगाते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (49) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने विराट के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट सचिन को सम्मान दे रहे हैं।

कंगना ने लिखा, “कितना अद्भुत!! यह श्री कोहली द्वारा स्थापित एक महान उदाहरण भी है कि वह उन लोगों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहेंगे जिनके रिकॉर्ड तोड़ते हैं, उन्हें उस धरती की पूजा करनी चाहिए जिस पर वह रहते हैं… अद्भुत और महान चरित्र वाले महान व्यक्ति, वह इसके हकदार हैं।” वैसे कंगना इससे पहले भी कोहली की तारीफ कर चुकी हैं।

उन्होंने कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को पावर कपल बताया था। बता दें कि इन दिनों कंगना का प्रोफेशनल करिअर डगमगाया हुआ है। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। उनकी ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ फिल्में पिट चुकी हैं। उन्हें अब अगले साल रिलीज होने वाली ‘इमरजेंसी’ से आस है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका