न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैटरीना-विजय की ‘मैरी क्रिसमस’ का पहला गाना रिलीज, सुशांत के इंटीमेट सीन देख रो पड़ी थीं अंकिता

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति दोनों ऐसे कलाकार हैं, जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ये दोनों स्टार जल्द ही एक साथ बड़े पर्दे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 1:57:36

2 News : कैटरीना-विजय की ‘मैरी क्रिसमस’ का पहला गाना रिलीज, सुशांत के इंटीमेट सीन देख रो पड़ी थीं अंकिता

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति दोनों ऐसे कलाकार हैं, जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ये दोनों स्टार जल्द ही एक साथ बड़े पर्दे पर फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आने वाले हैं। फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी हर अपडेट लगातार देख रहे हैं। सोमवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस के मौके पर इसका पहला गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी।

इस टाइटल ट्रैक के ऑडियो को टिप्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर जारी किया है। गाने के पोस्टर के साथ ऑडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-“परफेक्ट मैरी क्रिसमस गाना यहां है। सिनेमाघरों में 12 जनवरी को।” इस गाने को ऐश किंग ने गाया है और म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन है जो, वरुण धवन के साथ ‘बदलापुर’ और आयुष्मान खुराना के साथ ‘अंधाधुन’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं।

हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो कि काफी हैरान करने वाला था। 'मैरी क्रिसमस' को अलग-अलग सपोर्टिंग आर्टिस्ट के साथ दो भाषाओं में शूट किया गया है। हिंदी वर्जन में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद भी हैं। दूसरी ओर, तमिल एडिशन में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स ने अहम रोल प्ले किया है।

अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस 17 में फिर से सुशांत को लेकर किए खुलासे

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने कई सालों तक टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में काम किया था। फैंस को उनकी जोड़ी खूब अच्छी लगती थी। दोनों असल जिंदगी में भी काफी करीब आ गए थे, लेकिन यह रिश्ता शादी के अंजाम तक नहीं पहुंच सका था। अंकिता इन दिनों 'बिग बॉस 17' के घर में अपनी पति विक्की जैन के साथ खिताब के लिए चुनौती पेश कर रही हैं। वह आए दिन सुशांत को लेकर कोई न कोई खुलासा करती रहती हैं।

अब अंकिता शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर सुशांत को लेकर बात करती दिखीं। अंकिता ने साथियों अभिषेक कुमार व आयशा खान से बात करते हुए कहा कि मैं उस समय डेटिंग कर रही थीं जब सुशांत ने 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'पीके' जैसी फिल्मों में एक्टिंग की थी। सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ इंटीमेट सीन किए थे, जबकि उन्होंने ‘पीके’ में अनुष्का शर्मा के साथ किस सीन शूट किया था।

जब मैंने ‘पीके’ देखी तो मुझे चक्कर आ गए थे। 'शुद्ध देसी रोमांस' के ऐसे सीन देख मैं परेशान हो गई थी और रोने लगी थीं। मैंने और सुशांत ने थिएटर में 'शुद्ध देसी रोमांस' देखी थी। पूरी फिल्म देखने के दौरान मैंने नाखूनों से सुशांत के हाथ को खरोंच दिया था। मैं घर पहुंचकर बहुत रोई। यहां तक कि सुशांत भी रो पड़े और कहा कि मुझे माफ कर दीजिए बुबू, अब नहीं करूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम