न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैटरीना और संजय ने विजय को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, विद्या की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

साउथ इंडियन स्टार विजय सेतुपति इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी छाए हुए हैं। 12 जनवरी को उनकी फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ रिलीज हुई। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Jan 2024 8:16:26

2 News : कैटरीना और संजय ने विजय को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, विद्या की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

साउथ इंडियन स्टार विजय सेतुपति इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी छाए हुए हैं। 12 जनवरी को उनकी फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ रिलीज हुई। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ हैं। पिछले साल विजय सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में विलेन के किरदार में दिखे और खूब तारीफें बटोरीं। विजय का एक दिन पहले मंगलवार (16 जनवरी) को 46वां जन्मदिन था। 'मैरी क्रिसमस' की टीम ने विजय का खास तरीके से बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

कैटरीना ने आज बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर विजय के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं। कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, “मेरी क्रिसमस को दिए गए आपके प्यार का जश्न, विजय सेतुपति का बर्थडे, श्रीराम सर अपनी पहली मूवी से 20वें साल का जश्न मना रहे हैं।” इस पोस्ट से यह भी पता चला कि श्रीराम राघवन के इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गए हैं। फोटो में कैटरीना ऑलिव ग्रीन कलर का शर्ट और ग्रे जींस पहनी नजर आईं।

तस्वीर में कैटरीना के साथ विजय, संजय कपूर, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर श्रीराम राघवन समेत कुछ अन्य लोग भी हैं। इस बीच, अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर पार्टी से एक ग्रुप फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कल रात के बारे में, हैप्पी बर्थडे विजय सेतुपति, रमेश तौरानी, एक हसीना थी के 20 साल पूरे होने का जश्न, मैरी क्रिसमस टीम।” ‘मैरी क्रिसमस’ के रिलीज के 6 दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो सैकनिल्क के मुताबिक अब तक इस मूवी ने भारत में 13 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

'दो और दो प्यार' का पोस्टर रिलीज, विद्या के साथ हैं प्रतीक व इलियाना

एक्ट्रेस विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म 'दो और दो प्यार' का ऐलान हो गया है। इसका पोस्टर रिलीज हो चुका है। इसमें विद्या के साथ प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज की भी अहम भूमिका रहेगी। मेकर्स ने आज बुधवार (17 जनवरी) को फिल्म का फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन दिया, “इस मौसम में प्यार आपको आश्चर्यचकित कर दे, आपको भ्रमित कर दे।” इसके साथ बताया कि फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पोस्टर में सभी कलाकारों की झलक देखने को मिली। एक दिन पहले मंगलवार को विद्या और प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें दिल वाले इमोजी के साथ विक्टरी का साइन दिख रहा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “दो और दो मिलेंगे, प्यार के राज खुलेंगे, कल सुबह 11 बजे, तब तक के लिए वेट कीजिए।” फिल्म में विद्या एक्टर सेंथिल के साथ और इलियाना, प्रतीक के संग इश्क फरमाएंगी।

निर्देशन श्रृषा गुहा ठाकुरता ने किया है। फिल्म वर्ष 2017 में आई विदेशी फिल्म ‘द लवर्स’ की कहानी पर आधारित है, जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात करती है। इस बीच, विद्या को लेकर एक और खबर है कि वह ‘भूल भुलैया 3’ फिल्म में भी काम करेंगी। इसमें कार्तिक आर्यन व सारा अली खान हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम