न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृष्णा से फ्लर्ट करने पर अर्चना पर भड़कीं कश्मीरा, हार्दिक से तलाक के बाद नताशा ने शेयर किए फोटो-वीडियो

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (51) इन दिनों पति कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ कलर्स टीवी के शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jul 2024 2:18:32

2 News : कृष्णा से फ्लर्ट करने पर अर्चना पर भड़कीं कश्मीरा, हार्दिक से तलाक के बाद नताशा ने शेयर किए फोटो-वीडियो

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (51) इन दिनों पति कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ कलर्स टीवी के शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में दिख रही हैं। शो टीआरपी चार्ट में टॉप 5 में शामिल है। इसमें मशहूर हस्तियों के बीच खाना बनाने का कॉम्पिटिशन होता है। मशहूर शेफ हरपाल सिंह शो के जज हैं जबकि दिग्गज कॉमेडियन भारती सिंह इसे होस्ट करती हैं। अब इस शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कश्मीरा ने ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम अर्चना गौतम को थप्पड़ मारने की चेतावनी दे डाली।

दरअसल पिछले एपिसोड में शो की सभी 6 जोड़ियों की मदद करने के लिए 1-1 स्पेशल सेलिब्रिटी को बुलाया गया था। ऐसे में अर्चना को कृष्णा और कश्मीरा की मदद करने के लिए चुना गया। वहां कश्मीरा को अर्चना पर गुस्सा आ गया था। हाल ही में कश्मीरा ने फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें कृष्णा के प्रति अर्चना का व्यवहार नहीं जमा। उन्हें अर्चना का कृष्णा के करीब आना पसंद नहीं आया। शो में अर्चना ने मजाक में कृष्णा से उन्हें पीछे से पकड़ने के लिए कहा, जिससे कश्मीरा चिढ़ गईं।

कश्मीरा ने खुलासा किया कि मैंने अर्चना से ठीक से व्यवहार करने के लिए कहा, अन्यथा मैं उन्हें थप्पड़ मार दूंगीं। कश्मीरा ने कहा कि अगर कोई महिला आपके पति को पीछे से गले लगाने के लिए कहती है तो वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उल्लेखनीय है कि कश्मीरा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 1’, ‘नच बलिए 3’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 4’ का हिस्सा रह चुकी हैं। कश्मीरा ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। कश्मीरा की पहली शादी ब्रेड लिस्टरमैन से हुई थी, जो 5 साल ही चली। बाद में साल 2013 में उन्होंने 10 साल छोटे कृष्णा के साथ शादी की। उनके दो बेटे हैं।

शादी के 4 साल बाद अलग हुए हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक ने हाल ही अपने सोशल मीडिया पर तलाक की घोषणा की। कपल ने एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिये यह बात कंफर्म की। इस घोषणा से पहले ही नताशा बेटे अगस्त्य को लेकर अपने घर सर्बिया चली गई थीं। नताशा सोशल मीडिया पर पहले की जैसे ही एक्टिव हैं। अब उन्होंने कुछ पोस्ट शेयर की हैं, जिन्हें देख पता चल रहा है कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।

नताशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह वर्कआउट कर रही हैं। एक फोटो में उन्होंने भारी-भरकम कद्दू दिखाया है, जिसका वजन 11 किलो है। जिम वाली तस्वीर में नताशा काफी फिट नजर आ रही हैं। इसके अलावा नताशा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह साइक्लिंग करती हुई काफी खुश दिख रही हैं। नताशा ने बेटे का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह खेल में मग्न हो रखा है।

वह खिलौना ढूंढता नजर आ रहा है। एक और तस्वीर में नताशा, अगस्त्य की साइकिल दिखा रही हैं। नताशा की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। बता दें कि नताशा और हार्दिक ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान इंटीमेट वेडिंग की थी। फिर साल 2023 में उदयपुर में धूमधाम के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री