राखी के सपोर्ट में कश्मीरा शाह, कहा - आदिल की बैंड बजा दूंगी, लोग बोले - दारू पीकर टाइट है
कश्मीरा शाह अपने पति कृष्णा अभिषेक के साथ पहुंची। इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए कश्मीरा शाह ने राखी के पति आदिल खान दुर्रानी की बैंड बजा देने की बात कही। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दे, इससे पहले शर्लिन चोपड़ा भी राखी का सपोर्ट करती नजर आई थी।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sat, 25 Feb 2023 4:32:58
कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह राखी सावंत के सपोर्ट में खड़ी नजरी आई। उन्होंने खुलकर राखी का साथ देने का वादा भी किया और आदिल की बैंड बजाने की बात भी कह डाली। दरअसल, बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के कंटेस्टेंट्स की 24 फरवरी की रात पार्टी हुई। इस पार्टी में कश्मीरा शाह अपने पति कृष्णा अभिषेक के साथ पहुंची। इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए कश्मीरा शाह ने राखी के पति आदिल खान दुर्रानी की बैंड बजा देने की बात कही। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दे, इससे पहले शर्लिन चोपड़ा भी राखी का सपोर्ट करती नजर आई थी।