न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सूरज की फिल्म में इस बार सलमान नहीं ये होंगे ‘प्रेम’, जब कैटरीना ने छुए इस एक्टर के पैर तो...

सूरज बड़जात्या बेहतरीन पारिवारिक, साफ-सुथरी और म्यूजिकल फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी अधिकतर फिल्मों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Jun 2024 7:57:47

2 News : सूरज की फिल्म में इस बार सलमान नहीं ये होंगे ‘प्रेम’, जब कैटरीना ने छुए इस एक्टर के पैर तो...

सूरज बड़जात्या बेहतरीन पारिवारिक, साफ-सुथरी और म्यूजिकल फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी अधिकतर फिल्मों में सुपरस्टार सलमान खान नजर आते हैं। फैंस को दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद आती है। खास बात ये है कि इन फिल्मों में सलमान के किरदार का नाम ‘प्रेम’ रहता है, जो लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में दर्शक ‘प्रेम’ पर भरपूर प्यार लुटाते नजर आए।

अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सूरज के नए प्रोजेक्ट में ‘प्रेम’ के किरदार को सलमान नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन निभाते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समय पहले सूरज ने 'प्रेम की शादी' फिल्म का ऐलान किया था लेकिन तब सलमान ने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था। ऐसे में मेकर्स ने अब कार्तिक को अप्रोच किया है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है।

सूरज को कार्तिक एक दम परफेक्ट लग रहे हैं। उन्हें ऐसे हीरो की तलाश है जो स्क्रीन पर मासूम दिखे और कार्तिक उसमें फिट बैठते हैं। फिल्म मॉडर्न पीरियड में सिंगल फैमिली पर आधारित होगी। कार्तिक अभी 'चंदू चैंपियन' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 14 जून को रिलीज होगी।

kartik aaryan,actor kartik aaryan,prem role,sooraj barjatya,Salman Khan,prem ki shaadi,katrina kaif,manoj bajpayee,rajneeti

‘राजनीति’ फिल्म के प्रीमियर के दौरान कैटरीना कैफ ने छू लिए थे मनोज बाजपेयी के पैर

आज से 14 साल पहले 4 जून 2010 को सिनेमाघरों में ‘राजनीति’ फिल्म रिलीज हुई थी। मल्टी स्टारर इस फिल्म में कई बड़े-बड़े चेहरे देखने को मिले थे। फिल्म उस वर्ष की सबसे बड़ी हिट फिल्म में से एक थी। इसमें रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, अजय देवगन, मनोज बाजपेयी और नाना पाटेकर जैसे स्टार थे। कैटरीना को तब फिल्मी दुनिया का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं था। हालांकि उन्होंने फिल्म में अपने काम से सभी को काफी प्रभावित किया था।

जब इस फिल्म का प्रीमियर हुआ, तब कुछ ऐसा हुआ कि मनोज काफी शर्मिंदा हो गए थे। दरअसल कैटरीना ने मनोज के पैर छू लिए थे। फिल्म में मनोज की तगड़ी एक्टिंग थी। उनका डायलॉग ‘करारा जवाब मिलेगा’ खूब लोकप्रिय हुआ। जब फिल्म का प्रीमियर रखा गया, तब कैटरीना को मनोज का काम इस कदर पसंद आया कि उन्होंने सम्मान में उनके पैर छू लिए।

हालांकि इससे मनोज को शर्मिंदगी महसूस हुई। मनोज ने टीवी पर ‘आप की अदालत’ कार्यक्रम के दौरान यह खुलासा किया था। मनोज ने बताया कि कैटरीना ने तो मिट्टी पलीद कर दी, पूरे मीडिया के सामने उन्होंने पैर छुआ। फिल्म देखने के बाद ये उनका सम्मान देने का तरीका था। जब कैटरीना ने मेरे पैर छुए तो मुझे एक बूढ़े आदमी जैसा महसूस हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क