न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस एक्ट्रेस पर आया कार्तिक आर्यन का दिल, सलमान खान ने कंगना रनौत के साथ किया फ्लर्ट

एक्टर कार्तिक आर्यन युवा फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। वे बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बेचलर में से एक हैं। ‘लव आजकल’ फिल्म की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Oct 2023 12:24:33

2 News : अब इस एक्ट्रेस पर आया कार्तिक आर्यन का दिल, सलमान खान ने कंगना रनौत के साथ किया फ्लर्ट

एक्टर कार्तिक आर्यन युवा फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। वे बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बेचलर में से एक हैं। ‘लव आजकल’ फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक का अफेयर एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ चला था। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया, लेकिन हाल ही में एक बार फिर से दोनों के साथ दिखने पर लगा कि गाड़ी वापस ट्रैक पर आ गई है। अब कार्तिक को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं।

दरअसल शनिवार (21 अक्टूबर) रात कार्तिक को एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ डिनर डेट का मजा उठाते हुए देखा गया। उन्हें मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। वे एक साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिखे। कार मीडिया और फैंस से बचती हुईं भागकर कार में जा बैठीं। कार में बैठने से पहले तारा और कार्तिक एक-दूसरे को गले लगाते दिखे। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद लोग उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं। इन दोनों के लुक्स की बात करें तो कार्तिक ने काली पैंट, सफेद शर्ट और ब्लैक जूते पहने हुए थे।

तारा ब्लैक क्रॉप टॉप, एनिमल-प्रिंटेड स्कर्ट और स्नीकर्स की जोड़ी में स्टाइलिश दिख रही थीं। कार्तिक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इस समय अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर बिजी चल रहे हैं। कार्तिक इससे जुड़े फोटो और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं। दूसरी ओर, बताया जा रहा है कि कार्तिक और तारा 'आशिकी 3' में साथ नजर आ सकते हैं।

kartik aaryan,tara sutaria,kartik tara,Salman Khan,kangana ranaut,bigg boss 17,bb 17,salman kangana,sara ali khan

बिग बॉस 17 में अपनी फिल्म ‘तेजस’ का प्रमोशन करने पहुंचीं कंगना

पिछले रविवार (15 अक्टूबर) को शुरू हुए बिग बॉस के 17वें सीजन को भी सुपरस्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। शनिवार को ‘वीकेंड का वॉर’ एपिसोड के दौरान शो में ‘गणपत’ स्टार कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ पहुंचे। अब आज रविवार (22 अक्टूबर) को शो में एक्ट्रेस कंगना रनौत शिरकत करती दिखेंगी। कलर्स टीवी ने इसका प्रोमो रिलीज किया है।

प्रोमो में सलमान और कंगना की मस्ती देखने को मिली। सलमान, कंगना के साथ फ्लर्ट करते दिखे। कंगना 27 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘तेजस’ का प्रमोशन करने पहुंची हैं। कंगना बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस ने पर्पल कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी थी। जैसे ही कंगना शो में एंट्री लेती हैं, तो सलमान उनका वेलकम करते हैं। उसके बाद सलमान कहते हैं कि जब कोई को-स्टार आपके साथ फ्लर्टिंग करता है तो आप क्या करती हैं।

इस पर कंगना कहती हैं कि एक बार आप अपनी फ्लर्टिग स्किल्स डिस्प्ले करेंगे। फिर सलमान, कंगना की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि आप बड़ी खूबसूरत लग रही हैं। अगले 10 साल के बाद क्या कर रही हो? सलमान और कंगना ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ के गाने पर डांस भी किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका