न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस फिल्म के 4 साल पूरे होने पर झूमे कार्तिक, अपनी पहली ही फिल्म में सुहाना-अगस्त्य का लिपलॉक किस

कार्तिक आर्यन ने अपने अब तक के करिअर में फिल्मों में शानदार परफोरमेंस देकर सबका दिल जीता है। फैंस को उनमें बड़ा स्टार बनने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 8:09:56

2 News : इस फिल्म के 4 साल पूरे होने पर झूमे कार्तिक, अपनी पहली ही फिल्म में सुहाना-अगस्त्य का लिपलॉक किस

कार्तिक आर्यन ने अपने अब तक के करिअर में फिल्मों में शानदार परफोरमेंस देकर सबका दिल जीता है। फैंस को उनमें बड़ा स्टार बनने की क्षमता दिखती है यानी वे उन्हें लंबी रेस का घोड़ा मानते हैं। कार्तिक लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं, चाहे इसके पीछे उनकी निजी जिंदगी की बातें कारण हो या फिर प्रोफेशनल फ्रंट।

इन दिनों वे हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'भूल भुलैया 3' व ‘दोस्ताना 2’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे धमाकेदार अंदाज में डांस कर रहे हैं। दरअसल बुधवार (6 दिसंबर) को कार्तिक की फिल्म 'पति पत्नी और वो' के 4 साल पूरे हो गए। इसमें उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर थीं। इसका गाना 'धीमे-धीमे' खूब हिट हुआ था,जिसे टोनी कक्कड़ ने अपनी आवाज से सजाया था।

गाने में कार्तिक, भूमि व अनन्या के साथ डिस्को में डांस करते हैं। अब कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर 'धीमे धीमे' गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे मशहूर डांस ग्रुप एमजे 5 के साथ झूम रहे हैं। इसे देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों ‘चंदू चैम्पियन’ की शूटिंग में बिजी हैं।

‘द आर्चीज’ आज से नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज, सुहाना-अगस्त्य-खुशी की डेब्यू फिल्म

स्टार किड्स से सजी मशहूर डायरेक्टर जोया अख्तर की मचअवेटेड फिल्म ‘द आर्चीज’ आज गुरुवार (7 दिसंबर) को OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम कर दी गई। फिल्म को मिला-जुला रिस्पोंस मिल रहा है। इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वालीं सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना की काफी तारीफ हो रही है।

उन्हें लेकर जबरदस्त क्रेज देखा गया। सुहाना के कुछ सीन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाति/दोहिते अगस्त्य नंदा और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी डेब्यू किया है। तीनों का बेबाक अंदाज देखने को मिला। सुहाना, अगस्त्य के साथ लिपलॉक करती हुई नजर आईं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने खूब रंग जमाया।

खुशी के साथ भी अगस्त्य के किसिंग सीन ने सबका ध्यान खींचा। फिल्म में अदिति सहगल, युवराज मेंडा, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना ने भी डेब्यू किया है। फिल्म के प्रीमियर में इन सबका हौसला बढ़ाने के लिए लिए बच्चन, खान और कपूर की फैमिली सहित कई बड़े-बड़े सितारे आए थे। फिल्म में सुहाना, अगस्त्य और खुशी के बीच लव ट्राएंगल दिखाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका