न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ...तो क्या शादी करने जा रहे हैं कार्तिक, शेयर की फोटो, शादी से पहले इस स्टार कपल ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक हैं। कार्तिक को जवां दिलों की धड़कन माना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Feb 2024 1:54:40

2 News : ...तो क्या शादी करने जा रहे हैं कार्तिक, शेयर की फोटो, शादी से पहले इस स्टार कपल ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (33) इस समय बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक हैं। कार्तिक को जवां दिलों की धड़कन माना जाता है। कार्तिक की चार्मिंग पर्सनलिटी पर लाखों लड़कियां फिदा हैं। यूथ उनकी फिल्में देखने के लिए उमड़ पड़ते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। उन्हें बेसब्री से अपने प्यारे हीरो की शादी का इंतजार है। इस बीच, कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 फोटो शेयर कर अपनी शादी के संकेत दिए हैं।

कार्तिक ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वे ब्लैक कुर्ता-पायजामा और शूज में काफी डैपर लग रहे हैं। कार्तिक ने इस लुक में साइड पोज देते हुए फोटो क्लिक कराईं। कार्तिक ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “शादी रेडी।” कार्तिक की यह पोस्ट देख फैंस अटकलें लगाने लगे हैं। वे सोच में पड़ गए हैं कि कार्तिक खुद की शादी की बात कर रहे हैं या फिर किसी वेडिंग फंक्शन में जाने की तैयारी।

बता दें कि कार्तिक का नाम सारा अली खान के साथ जुड़ चुका है। पहले उनका ब्रेकअप हो गया था, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों को कुछेक मौकों पर साथ स्पॉट किया गया। कार्तिक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म कियारा आडवाणी के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' थी। उनकी अगली फिल्म 'चंदू चैंपियन' जून में रिलीज होगी। इसमें कार्तिक भारतीय सेना के एक जवान की भूमिका निभाते दिखेंगे।

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में नजदीकी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन 18 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। शादी से पहले रकुल और जैकी ने आज शनिवार (17 फरवरी) को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर बप्पा के आगे माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

वे इस दौरान एथनिक आउटफिट में दिखे। रकुल ने पिंक कलर का लॉन्ग सूट पहना हुआ था और मैचिंग दु्पट्टा लिया था। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया और बालों की पोनिटेल बनाई हुई थी। रकुल ने ब्लैक सनग्लासेस लगा रखे थे। जैकी भी लेमन कलर के कुर्ते के साथ ब्लैक पैंट में खूब जंच रहे थे। पैपराजी ने इस दौरान कपल की जमकर तस्वीरें क्लिक की।

दोनों ने मंदिर में जाकर माथा टेका। रकुल रानी कलर का दुप्पट्टा और जैकी ब्लू कलर का शॉल लिए माथे पर तिलक के साथ दिखे। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से शादी की खबरें चल रही हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम