न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक ने ‘भूल भुलैया 3’ के सेट से तृप्ति के साथ शेयर की फोटो, ‘चंदू चैंपियन’ में फिटनेस के लिए किया ऐसा

कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी थी। फिल्म फैंस को बहुत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 7:30:49

कार्तिक ने ‘भूल भुलैया 3’ के सेट से तृप्ति के साथ शेयर की फोटो, ‘चंदू चैंपियन’ में फिटनेस के लिए किया ऐसा

कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी थी। फिल्म फैंस को बहुत पसंद आई और अब वे कार्तिक की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भूलैया 3' की शूटिंग में बिजी हैं। कार्तिक इस दौरान सेट से कई दफा अपडेट देते रहते हैं। अब कार्तिक ने अपनी को स्टार तृप्ति डिमरी संग एक तस्वीर शेयर की है।

इसमें कार्तिक और तृप्ति फिल्म क्लैप बोर्ड से झांकते हुए दिख रहे हैं। इस पिक्चर को कार्तिक ने आज बुधवार (27 मार्च) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कार्तिक ने ‘भूल भूलैया 3’ के सेट से तस्वीर को शेयर कर लिखा, “टिंग टिंग टिंग टिडिंग टिंग टिंग, और हमने फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है, और शेड्यूल के बीच में पहले ब्रेक में मैं बेकाबू हो गया हूं, रूह बाबा की टोपी में इस बार अलग जादू है।”

कार्तिक ने 9 मार्च को अनाउंस किया था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इसे अपने करिअर की 'सबसे बड़ी फिल्म' बताया। उन्होंने शूटिंग शुरू करने से पहले अपने घर के मंदिर में पूजा-अर्चना की तस्वीर शेयर की थी। फिल्म दिवाली पर रिलीज हो सकती है।

‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन निभाएंगे पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता की भूमिका

कार्तिक की ही एक और फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा 'चंदू चैंपियन' से जुड़ी खबर भी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार कार्तिक ने इस फिल्म की तैयारी के लिए 14 महीने तक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली। वह पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता की भूमिका में नजर आएंगे। किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए कार्तिक ने सख्त फिटनेस गाइडलाइन का पालन किया।

कार्तिक ने अपना 20 किलो तक वजन भी कम किया। इसके साथ ही खाने-पीने का भी ध्यान रखा, जिसमें उन्होंने चीनी को पूरी तरह से छोड़ दिया। फिल्म का कैनवास भी काफी बड़ा है। इसकी शूटिंग भारत और यूके में की गई है। यह पहली बार है जब कार्तिक ने इतनी शारीरिक रूप से मांग वाली भूमिका में कदम रखा है।

फिल्म मुरलीकांत पेटकर की जीवनी पर आधारित है। 'चंदू चैंपियन' का डायरेक्शन 'बजरंगी भाईजान', 'एक था टाइगर', 'न्यूयॉर्क' और '83' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर कबीर खान ने किया है। 'सत्यप्रेम की कथा' पर उनके आखिरी सफल सहयोग के बाद निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ कार्तिक फिर वापस आए हैं। 'चंदू चैंपियन' 14 जून को सिनेमाघरों के लिए तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम