न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक ने ‘चंदू चैंपियन’ के नए पोस्टर से किया यह खुलासा, देखें-'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' का ट्रेलर

बॉलीवुड के हैंडसम हंक माने जाने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Oct 2023 8:03:20

2 News : कार्तिक ने ‘चंदू चैंपियन’ के नए पोस्टर से किया यह खुलासा, देखें-'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' का ट्रेलर

बॉलीवुड के हैंडसम हंक माने जाने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबसे इसकी अनाउंसमेंट हुई है तबसे इसकी हर अपडेट को लेकर लोग एक्साइटेड रहते हैं। इस स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं। अब कार्तिक ने एक फोटो शेयर कर इसके पीछे के सीन का खुलासा किया है।

कार्तिक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने 8 मिनट का सिंगल-टेक वॉर सीक्वेंस शूट किया है। उन्होंने एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है। यह उनके करिअर में सबसे खास और यादगार शॉट बन गया है। 'चंदू चैंपियन' अगले साल 14 जून को रिलीज होगी। फिल्म साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही है। ये एक खिलाड़ी की असाधारण वास्तविक जीवन की कहानी के बारे में है जो कभी हार नहीं मानता है।

जानकारी के अनुसार फिल्म एक शारीरिक रूप से डिसएबल्ड सेना के दिग्गज खिलाड़ी बने मुरलीकांत पेटकर पर आधारित है। उन्होंने साल 1970 में राष्ट्रमंडल खेलों और 1972 में जर्मनी में पैरालंपिक में भी स्वर्ण पदक जीता था। बता दें कि कार्तिक की पिछली फिल्म कियारा आडवाणी के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' थी और यह 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने में सफल रही।

'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' फिल्म में हैं राधिका, निमरत और भाग्यश्री की खास भूमिका

एक्ट्रेस राधिका मदान पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म में निमरत कौर और भाग्यश्री जैसी अभिनेत्रियों के भी महत्वपूर्ण रोल हैं। निर्माताओं ने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए गुरुवार को इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो रहस्य और थ्रिल से भरपूर है।

ट्रेलर में राधिका को सजनी शिंदे नाम की एक टीचर का किरदार निभाते हुए दिखाया गया है, जो सुसाइड कर लेती हैं। सजनी की मौत की मुख्य वजह एक वायरल वीडियो क्लिप है। निमरत कौर एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में हैं, जो सजनी की मौत की जांच कर रही हैं। अपनी जांच में आगे बढते हुए निमरत सभी संदिग्धों से पूछताछ करती हैं। जांच के लिए वह भाग्यश्री तक भी पहुंचती हैं। हालांकि दिलचस्प बात ये है कि अब भी कई लोग ऐसे हैं जिनका मानना है सजनी जिंदा हैं।

फिल्म में सुबोध भावे, सोहम मजूमदार, चिन्मय मांडेकर, श्रुति व्यास, सुमीत व्यास, स्नेहा रायकर, आशुतोष गायकवाड़ और रश्मी अगड़ेकर जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का डायरेक्शन मिखिल मुसले ने किया है, जबकि दिनेश विजन निर्माता हैं। कहानी मिखिल और परिंदा जोशी ने लिखी है। फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार