न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक कोलकाता में कर रहे इस फिल्म की शूटिंग, शेयर की फोटो, इनसे कहा-अब मेरे पास है प्यार के लिए समय...

कार्तिक आर्यन (33) इस समय बॉलीवुड के सबसे प्रतिभावान युवा कलाकारों में से एक माने जाते हैं। कार्तिक की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फिलहाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Apr 2024 7:39:29

कार्तिक कोलकाता में कर रहे इस फिल्म की शूटिंग, शेयर की फोटो, इनसे कहा-अब मेरे पास है प्यार के लिए समय...

कार्तिक आर्यन (33) इस समय बॉलीवुड के सबसे प्रतिभावान युवा कलाकारों में से एक माने जाते हैं। कार्तिक की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फिलहाल वे अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। पिछले दिनों इस मूवी की शूटिंग शुरू हुई थी। कार्तिक इस फिल्म को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार अपडेट देते रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘भूल भुलैया 3’ के सेट की लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें कार्तिक बीच सड़क ट्रैफिक जाम किए दिख रहे हैं।

कार्तिक सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर कोलकाता के प्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज पर बीच सड़क पर खड़े हैं। उनके पीछ टैक्सी की कतार लगी हुई है, जिससे पता चलता है कि वहां जाम के हालात पैदा हो गए हैं। ‘रूह बाबा’ के लुक में कार्तिक जंच रहे हैं। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “कोलकाता आप कैसा है।”

नेटिजंस कार्तिक की फोटो को लाइक करने के साथ जमकर कमेंट कर रहे हैं। डायरेक्टर अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म को दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी हैं। बता दें कि कार्तिक ने ‘भूल भुलैया 2’ में ‘रूह बाबा’ का किरदार निभाकर दर्शकों का खूब प्यार बटोरा था।

‘नो फिल्टर नेहा’ शो में कार्तिक ने कहा, फिलहाल मैं पूरी तरह से सिंगल हूं

इस बीच कार्तिक आर्यन एक्ट्रेस नेहा धूपिया के 'नो फिल्टर नेहा' शो के छठे सीजन के फिनाले एपिसोड में नजर आए। शो के एक मजेदार सेगमेंट में नेहा ने कार्तिक से पूछा कि क्या वह सिंगल हैं और रिलेशनशिप के लिए तैयार हैं, इस पर एक्टर ने कहा, “फिलहाल मैं पूरी तरह से सिंगल हूं। काफी समय हो गया है मैं किसी भी तरह के रिश्ते से दूर हूं।

मतलब यह थोड़ा सा घिसा-पिटा जवाब है, लेकिन वास्तव में मैं अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और उसमें बहुत सारे फोकस की जरूरत है। जिस तरीके की चीजें इस फिल्मध में थी वह मैंने पहले कभी नहीं की थी। मैंने दो साल तक इसकी तैयारी की। समय ही नहीं मिला, मैं हर चीज बहुत नीरस और एक रोबोटिक जीवनशैली में जी रहा था, लेकिन अब मेरे पास प्यार करने के लिए समय है। मेरे लिए कोई ढूंढो, नेहा।”

यह शो जियो टीवी और जियो टीवी प्लस पर प्रसारित होता है। कार्तिक फिलहाल बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक हैं। उनका नाम सारा अली खान के साथ जुड़ चुका है। कार्तिक की ‘चंदू चैंपियन’ जून में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष