न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक ने इतने लाख में किराए पर दिया अपार्टमेंट, इन्होंने ‘पति, पत्नी और वो’ के सीक्वल पर कहा...

एक्टर कार्तिक आर्यन ने इस साल जून में मुंबई के जुहू में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। इस अपार्टमेंट को कार्तिक ने 17 से 18 करोड़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 Aug 2024 7:57:51

2 News : कार्तिक ने इतने लाख में किराए पर दिया अपार्टमेंट, इन्होंने ‘पति, पत्नी और वो’ के सीक्वल पर कहा...

एक्टर कार्तिक आर्यन ने इस साल जून में मुंबई के जुहू में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। इस अपार्टमेंट को कार्तिक ने 17 से 18 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसे अब उन्होंने लाखों रुपए के किराए पर दे दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक ने मुंबई में अपना आलीशान अपार्टमेंट 4.5 लाख रुपए प्रति महीने किराए पर दिया है। कार्तिक ने मां के साथ मिलकर सिद्धिविनायक प्रेसिडेंसी को-ऑपरेटिव हाउसिंग में यह घर 17.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

कार्तिक ने 42500 रुपए स्टैम्प ड्यूटी के साथ इसे रजिस्टर करवाया है। यह अपार्टमेंट 1912 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस फ्लैट को लेते समय कार्तिक को 1.05 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी भी चुकानी पड़ी थी और इसके साथ ही 30 हजार रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भी दी थी। इसके साथ उन्होंने दो पार्किंग स्पेस भी खरीदे थे।

साल 2023 में कार्तिक के माता-पिता ने इसी हाउसिंग प्रोजेक्ट में 8वीं मंजिल पर एक फ्लोर करीब 16.5 करोड़ में खरीदा था, जो जुहू में है। कार्तिक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘भूल भुलैया 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी पिछली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ जून में रिलीज हुई थी। वे अब ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आएंगे।

kartik aaryan,actor kartik aaryan,kartik apartment rent,kartik house,kartik mumbai,mudassar aziz,director mudassar aziz,pati patni aur woh

'पति, पत्नी और वो' के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने पार्ट 2 पर दी यह जानकारी

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की तिकड़ी ने 'पति, पत्नी और वो' में खूब रंग जमाया था। साल 2019 में आई यह कॉमेडी फिल्म हिट रही। इन दिनों इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने इसको लेकर अपडेट दी है। अजीज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा चल रही है और हम सभी इसे लेकर उत्साहित हैं।

हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। हमें सही कहानी और समय का इंतजार है। कार्तिक, भूमि और अनन्या तीनों कलाकारों ने पहली फिल्म में बेहतरीन काम किया था और अगर कहानी में उनका होना सही लगेगा तो हम जरूर उन्हें कास्ट करेंगे लेकिन यह सब कहानी और स्क्रिप्ट पर निर्भर करेगा। मैं अभी कोई घोषणा करने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं फ्रैंचाइज में विश्वास नहीं करता।

यहां तक कि जब मैं ‘हैप्पी भाग जाएगी’ से ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ तक गया, तो आप बग्गा (जिमी शेरगिल), अफरीदी (पीयूष मिश्रा) और हैप्पी (डायना पेंटी) को भूल नहीं सकते। मुझे सीक्वल बनाना पसंद है। कौन फाइनल हुआ है और कौन नहीं, कौन कलाकार हैं, इस बारे में घोषणा करना स्टूडियो और निर्माताओं का विशेषाधिकार होगा। सीक्वल के लिए हमारे पास कुछ आइडिया हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री