न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक ने रिपब्लिक डे पर फैंस को दिया यह खास तोहफा, ‘रामायण’ में इन्हें मिला ‘विभीषण’ के रोल का ऑफर

एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज रहता है। वे लगातार कार्तिक को फॉलो करते रहते हैं। कार्तिक से जुड़ी हर खबर पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Jan 2024 8:05:53

2 News : कार्तिक ने रिपब्लिक डे पर फैंस को दिया यह खास तोहफा, ‘रामायण’ में इन्हें मिला ‘विभीषण’ के रोल का ऑफर

एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज रहता है। वे लगातार कार्तिक को फॉलो करते रहते हैं। कार्तिक से जुड़ी हर खबर पर उनकी नजर रहती है। कार्तिक का अब तक का करिअर शानदार रहा है। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का इंतजार है। कार्तिक ने आज शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के खास मौके पर बड़ा सरप्राइज दिया। कार्तिक ने फिल्म का फर्स्ट लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

साथ ही फैंस को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दीं। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्टर में कार्तिक सेना की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने लिखा, “चैंपियन बनना हर भारतीय के खून में है…जय हिंद। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।” गौरतलब है कि ‘चंदू चैंपियन’ की कहानी पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके मुरलीकांत पेटकर पर बेस्ड है।

फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला ने किया है। अभी तक फिल्म में लीड एक्ट्रेस का खुलासा नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में कार्तिक के अपोजिट श्रद्धा कपूर दिख सकती हैं। ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

नितेश तिवारी की विजय सेतुपति से चल रही है ‘विभीषण’ के रोल के लिए बात

डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' की इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा है। अभी फिल्म की कास्टिंग की जा रही है। फिल्म में ‘एनिमल’ फेम रणबीर कपूर भगवान राम का रोल करेंगे। साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी को सीताजी और एक्टर यश को रावण के रोल के लिए चुना गया है। ‘गदर 2’ से शानदार कमबैक करने वाले सनी देओल हनुमान का रोल कर सकते हैं। सनी के साथ बातचीत चल रही है।

इस बीच लेटेस्ट अपडेट ये है कि साउथ इंडियन एक्टर विजय सेतुपति 'रामायण' से जुड़ सकते हैं। नितेश उनसे विभीषण के रोल के लिए बातचीत कर रहे हैं। पिंकविला को करीबी सूत्र ने बताया कि नितेश ने विजय से मुलाकात की और स्क्रिप्ट के बारे में बताया जो वे क्रिएट करना चाहते हैं। विजय नैरेशन से हैरान रह गए और उन्होंने दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि अभी तक विजय ने फिल्म साइन नहीं की लेकिन मूवी की टीम के साथ दूसरी चीजों पर बात हो रही है।

विजय पिछले साल ‘जवान’ में शाहरुख खान और ‘मैरी क्रिसमस’ में कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। ‘रामायण’ की बात करें तो लारा दत्ता को कैकेयी और बॉबी देओल को कुम्भकरण का रोल ऑफर किया गया है। इसे अगले साल दिवाली पर रिलीज करने का लक्ष्य है। यह इस साल मार्च फ्लोर पर जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम