न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ फिल्म का दूसरा गाना रिलीज, रणबीर कपूर का ‘एनिमल’ लुक हुआ वायरल

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के कारण खबरों में हैं। इसके डायरेक्टर कबीर खान हैं और यह भारत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 May 2024 7:19:21

2 News : कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ फिल्म का दूसरा गाना रिलीज, रणबीर कपूर का ‘एनिमल’ लुक हुआ वायरल

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के कारण खबरों में हैं। इसके डायरेक्टर कबीर खान हैं और यह भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। आज गुरुवार (30 मई) को फिल्म का दूसरा गाना ‘तू है चैंपियन’ रिलीज हो गया। गाने को अरिजीत सिंह और अमित मिश्रा ने आवाज दी है। इसे म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने कंपोज किया है और बोल आईपी सिंह के हैं।

यह 2 मिनट और 45 सैकंड का ट्रैक जोश से भरा है और कार्तिक को गहन प्रशिक्षण मोड में दिखाता है। मेकर्स ने पिछले दिनों फिल्म का पहला ट्रैक ‘सत्यानास’ जारी किया था, जो अभी तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसकी म्यूजिक बीट्स शानदार हैं। कार्तिक के अलावा इस फिल्म में भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, अनिरुद्ध दवे और भाग्यश्री बोरसे भी हैं। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित फिल्म 14 जून से सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।

फिल्म की शूटिंग लंदन, जम्मू-कश्मीर सहित कई स्थानों पर हुई है। कार्तिक ने इस गाने को ट्विटर (एक्स) पर शेयर करते हुए लिखा, “तू है चैंपियन को जब भी मैं देखता हूं, तो चंदू चैंपियन का पूरा सफर मेरे सामने आ जाता है...यह गाना सिर्फ शारीरिक बदलाव को ही नहीं दिखाता, बल्कि डेढ़ साल के मेरे भावनात्मक सफर को भी दिखाता है।

इसकी वजह से मैं कई मायनों में एक बेहतर इंसान बन गया हूं। यह अवधि पूरी तरह से समर्पण और फोकस को लेकर थी। वर्कआउट और जिम सेशन से कोई ब्रेक नहीं लिया, अपनी डाइट, स्विमिंग और बॉक्सिंग सेशन में कोई धोखाधड़ी नहीं की। उम्मीद है कि इस गाने का जादू आप पर भी वैसा ही असर करेगा, जैसा इसने मुझ पर किया है।”

सेलेब हेयर ड्रेसर आलिम हकीम ने शेयर की रणबीर की तस्वीरें

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने देश-विदेश में धमाल मचा दिया। इसका बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन रहा। यह रणबीर के 17 साल के करिअर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस बीच रणबीर की फिल्म से धांसू तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें रणबीर के किरदार अजीज का खून से भरा लुक दिख रहा है। सेलेब्स के हेयर ड्रेसर आलिम हकीम ने इन तस्वीरों को शेयर किया है।

ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आलिम ने कैप्शन में लिखा, “फिल्म एनिमल के सेट पर रणबीर कपूर के अजीज लुक की इन तस्वीरों को मैंने अपने फोन में कैप्चर किया था, जिसमें रणबीर की आंखों में इमोशंस दिख रहे हैं। यह लुक मेरे दिल के बेहद करीब रहा है। मुझे याद है जब रणबीर मेरे बगल में बैठे थे। उन्होंने अपना शॉट कंप्लीट किया और फिर मैंने उनसे रिक्वेस्ट की कि मैं उनके इस लुक के कुछ फोटो क्लिक करूंगा।

दर्शकों ने भी रणबीर कपूर के अजीज लुक को बहुत प्यार दिया। रणबीर के इस रोल ने भी फिल्म में अपनी अलग छाप छोड़ी है।” उल्लेखनीय है कि रणबीर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, सुरेश ओबेरॉय और प्रेम चोपड़ा स्टारर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 917 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। ‘कबीर सिंह’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अब फिल्म ‘एनिमल पार्क’ लाने की तैयारी में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष