न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘चंदू चैंपियन’ का पहला गाना रिलीज, झूमते दिखे कार्तिक, परिणीति-राघव ने सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन

एक्टर कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी थी। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 May 2024 7:47:20

2 News : ‘चंदू चैंपियन’ का पहला गाना रिलीज, झूमते दिखे कार्तिक, परिणीति-राघव ने सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन

एक्टर कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी थी। फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी। इसके बाद से ही फैंस कार्तिक की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक की मचअवेटेड फिल्म 'चंदू चैंपियन' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर पर आधारित है।

इसके लिए कार्तिक ने जबरदस्त मेहनत की है और उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई उनकी दाद दे रहा है। हाल ही 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब निर्माताओं ने आज शुक्रवार (23 मई) को इसका पहला गाना 'सत्यानास' जारी कर दिया है। इसे मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इस गाने में कार्तिक जबरदस्त नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

इस गाने को शेयर करने के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “आ रहा है आपका चैंपियन #सत्यानास करें, प्रस्तुत है मेरा पहला ट्रेन गीत, जो सभी पडोसिस को समर्पित है। इससे आप नाचने लगेंगे और आपका पागलपन भी!! #चंदूचैंपियन #14जून।” फिल्म फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन को पर्दे पर लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कार्तिक ने मुरलीकांत का किरदार निभाया है। यह फिल्म 14 जून को थिएटर्स में दस्तक देगी। इसमें भुवन अरोड़ा और पलक लालवानी की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

kartik aaryan,actor kartik aaryan,movie chandu champion,chandu champion first song release,parineeti chopra,actress parineeti chopra,raghav chadha,siddhivinayak mandir

लंदन में आंखों की सर्जरी के बाद हाल ही भारत लौटे हैं परिणीति के पति राघव

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लंबे समय के बाद एक साथ स्पॉट किया गया। राघव आंख की सर्जरी की वजह से काफी समय तक लंदन में थे। वे भारत लौट आए हैं। आज शुक्रवार (24 मई) को कपल मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंचा।

दोनों इस दौरान व्हाइट मैचिंग कपड़ों में नजर आए। उन्होंने बप्पा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने माथे पर तिलक भी लगवाया। उनकी मंदिर से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। उन्हें पहले मंदिर के अंदर दर्शन करते हुए देखा जा सकता है। बाहर आने पर उन्होंने पैपराजी के सामने फोटो क्लिक कराई। फिर कार में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि परिणीति और राघव की पिछले साल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी हुई थी।

इसके बाद परिणीति ने कई दिनों तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की विभिन्न रस्मों की फोटो शेयर कर फैंस को खुशी मनाने का मौका दिया। परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें अप्रैल में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका