न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक आर्यन के लिए दिखी जबरदस्त दीवानगी, 1100 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन, वीडियो वायरल

फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को लेकर फैंस में शुरू से ही काफी क्रेज रहा है। वे उनकी एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए हमेशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Feb 2024 12:26:20

कार्तिक आर्यन के लिए दिखी जबरदस्त दीवानगी, 1100 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन, वीडियो वायरल

फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को लेकर फैंस में शुरू से ही काफी क्रेज रहा है। वे उनकी एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। इनमें से भी कुछ लोग तो दीवानगी की हदें ही पार कर जाते हैं। उनके इस पागलपन को देख किसी को आसानी से भरोसा भी नहीं होता कि ऐसा भी हो सकता है क्या। दरअसल अब एक फैन खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसका कारण है कि वह अपने फेवरेट हीरो कार्तिक आर्यन (33) से मिलने के लिए 1100 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार्तिक अपने उस तगड़े फैन से मिलते नजर आ रहे हैं। जब वो शख्स कार्तिक के घर के बाहर पहुंचता है तो एक्टर बाहर निकलकर आते हैं। अपने प्रिय कलाकार से मिलकर वो आदमी इमोशनल हो जाता है और कार्तिक के पैर छूने लगता है। फिर कार्तिक उसके साथ बातें करते हैं और तस्वीरें क्लिक करवाते हैं।

कार्तिक ब्लैक कलर की टी-शर्ट और नेवी ब्लू ट्राउजर पहने दिखे। जानकारी के अनुसार कार्तिक को दिलो-जान से चाहने वाला यह प्रशंसक उत्तर प्रदेश में झांसी का रहने वाला है। वो झांसी से साइकिल चलाकर 1100 किलोमीटर का सफर तय कर कार्तिक के घर पहुंचा। उसे यह दूरी तय करने में 9 दिन लगे।

कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन को किया ट्रोल

इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ फैंस ने इस पर अजग-गजब रिएक्शन दिया तो तो कुछ ने कार्तिक को बुरी तरह ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा, “एक बार अच्छे से गले तो लगा लेते।” दूसरे यूजर ने लिखा, “वो इतनी दूर से आया थोड़े पैसे ही दे देता।” तीसरे ने लिखा, “पानी तक भी नहीं पूछा।” चौथे यूजर ने लिखा, “क्या ये पब्लिसिटी स्टंट था।” बता दें कि कार्तिक ने नॉन फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद बॉलीवुड में एक खास मुकाम बना लिया है। वे जवां दिलों की धड़कन बने हुए हैं।

उनकी पिछली फिल्म जून 2023 में रिलीज हुई ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी। अब उनकी अगली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ है, जिसे कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। इसका पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है। ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्पोर्टस ड्रामा फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए एक्टर ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर लुक्स में भी खूब बदलाव किया था। साथ ही कार्तिक के पास ‘आशिकी 3’, ‘कैप्टन इंडिया’ और ‘भूल भुलैया 3’ भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम