न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कॉफी विद करण 8’ में सारा अली खान ने ब्रेकअप पर कही दिल की बात, कार्तिक आर्यन हुए आहत, कहा...

अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री सारा अली खान को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिलता है। उन्हें यह जोड़ी खूब पसंद है। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Nov 2023 10:45:17

‘कॉफी विद करण 8’ में सारा अली खान ने ब्रेकअप पर कही दिल की बात, कार्तिक आर्यन हुए आहत, कहा...

अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री सारा अली खान को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिलता है। उन्हें यह जोड़ी खूब पसंद है। हालांकि लंबे समय तक अफेयर चलने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। यह रिलेशनशिप एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल पिछले दिनों सारा ने 'कॉफी विद करण 8' में अनन्या पांडे के साथ शिरकत की थी।

तब चैट शो के होस्ट मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने सारा से पूछा था कि क्या उनके लिए एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक के साथ दोस्ती करना आसान था, इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, "यह हमेशा आसान नहीं होता है।" अब इस पर बॉलीवुड के हैंडसम हंक माने जाने वाले कार्तिक की रिएक्शन सामने आई है।

कार्तिक ने 'फिल्म कंपेनियन' की अनुपमा चोपड़ा के साथ अपनी राय शेयर की। कार्तिक ने कहा, "एक चीज मुझे लगती है कि रिश्ता अगर दो लोगों का है, तो दूसरे इंसान को भी वो बातें नहीं करनी चाहिए। हम सबको अपने रिश्ते का सम्मान करना चाहिए। मैंने कभी किसी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की। मैं अपने पार्टनर से भी यही उम्मीद करता हूं।

kartik aaryan,sara ali khan,kartik sara,koffee with karan 8,karan johar,actor kartik aaryan,actress sara ali khan

फिल्म ‘लव आज कल’ की शूटिंग के दौरान करीब आए थे कार्तिक-सारा

कार्तिक ने आगे कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी रिश्ते में होता है, तो वह नहीं सोचता कि यह खत्म हो जाएगा और उसे हमेशा बिताए गए अपने समय और पल का सम्मान करना चाहिए। अगर चीजें काम नहीं करती हैं, तो किसी के लिए रिश्ते के बारे में बोलना अच्छा नहीं है। आप जब वो बात करते हो, तो ऐसा नहीं है कि सामने वाला एक ही इंसान के बारे में सोच रह रहा है, वो दोनों के बारे में सोच रहा है।”

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से कार्तिक और सारा एक बार फिर से पार्टी-फंक्शन में साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद जगी है कि दोनों का पैचअप हो सकता है। दोनों ने साल 2020 में आई फिल्म ‘लव आज कल’ में साथ काम किया था। उनकी ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री तगड़ी थी। इस फिल्म के साथ ही उनका अफेयर शुरू हुआ था। दोनों कलाकारों के वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक की पिछली फिल्म कियारा आडवाणी के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी, जबकि सारा ‘जरा हटके जरा बचके’ में विक्की कौशल के साथ नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे