न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विवादों को लेकर कार्तिक ने दिया यह बयान, शत्रुघ्न ने शेयर की अनंत की शादी की फोटो और लिखा...

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं होने के बावजूद अपने दम पर एक खास मुकाम हासिल किया है। वह अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Jul 2024 8:31:23

2 News : विवादों को लेकर कार्तिक ने दिया यह बयान, शत्रुघ्न ने शेयर की अनंत की शादी की फोटो और लिखा...

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं होने के बावजूद अपने दम पर एक खास मुकाम हासिल किया है। वह अपनी एक्टिंग की बदौलत फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। हालांकि कार्तिक कभी-कभार विवाद में भी फंस जाते हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि वे विवादों का सामना कैसे करते हैं। कार्तिक ने ‘न्यूज 18’ के साथ बातचीत में कहा कि मैं अब बहुत गंभीर हो गया हूं। बोलने से पहले काफी सोचता हूं,लेकिन लोग अब ये भी ध्यान देते हैं कि ये इतना सोच समझकर क्यों बोल रहा है।

मुझे विवादों से जुड़ना या उनके बारे में बातें करना पसंद नहीं। शुरू से ही मेरी यही मानसिकता रही है। मुझे किसी विवाद में अपना नाम शामिल होते देखना अच्छा नहीं लगता, इसलिए मैं ज्यादातर चुप रहता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरा काम बोले। कभी-कभार मैं मजाक में भी कुछ कहता हूं तो वो भी सुर्खियां बन जाता है, इसलिए अब मैंने खुद को थोड़ा शांत कर लिया है, जबकि पहले ऐसा नहीं था। पहले पता नहीं था। अब परिस्थितियों से निपटना सीख चुका हूं।

उल्लेखनीय है कि कार्तिक पहली बार करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ के कारण विवादों में आए थे। इसके अलावा उनका नाम सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ जुड़ चुका है। इस बीच कार्तिक की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने सिनेमाघरों में रिलीज का एक महीना पूरा कर लिया है।

ऐसे में, सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर करते हुए कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फैन के पोस्ट को रिपोस्ट किया, जिसमें लिखा था, “#murlikantpetkar @kartikaaryan? बेस्ट मूवी ??? मस्ट वॉच !!!! #chanduchampion” कार्तिक ने लिखा, “14thjune-14thjuly इस फिल्म को इतना प्यार मिलते हुए एक महीना हो गया...थैंक्यू।” बता दें फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस और कबीर खान ने डायरेक्ट किया है।

kartik aartyan,actor kartik aaryan,kartik dispute,dostana 2,sara ali khan,chandu champion,shatrughan sinha,anant ambani,radhika merchant,anant radhika marriage

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में इसलिए शामिल नहीं हो पाए शत्रुघ्न सिन्हा

इन दिनों बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी लगातार सुर्खियों में है। शुक्रवार (12 जुलाई) को अनंत और राधिका मर्चेंट विवाह बंधन में बंधे। शादी में हर क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। इसमें सिन्हा परिवार भी शामिल हुआ, लेकिन एक्टर व लीडर शत्रुघ्न सिन्हा साथ नहीं थे। ऐसे में अब उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए न्यूली वेड कपल को बधाई देने के साथ मुकेश और नीता अंबानी की तारीफ की।

शत्रुघ्न ने आज सोमवार (15 जुलाई) को एक्स (ट्विटर) पर कपल की शादी के जश्न की कुछ फोटो शेयर की। साथ ही लंबा नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, “यह महीना सोनाक्षी और जहीर की 'वेडिंग ऑफ द सेंचुरी' के साथ 'इवेंट्स' का महीना रहा। इसके बाद 'द मोस्ट टॉक्ड अबाउट वेडिंग ऑफ द मिलेनियम' अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ यह कुल मिलाकर रिकॉर्ड बनाने वाली और रिकॉर्ड तोड़ने वाली शादी थी।

सही मायनों में देश और दुनिया भर से फिल्म, खेल, सामाजिक और राजनीतिक जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। इस अद्भुत आयोजन का पूरा श्रेय महान महिला नीता अंबानी, उनके पति और हमारे प्रिय मित्र मुकेश अंबानी और उनकी पूरी टीम को जाता है। फिर भी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण मैं वहां नहीं पहुंच सका।

लेकिन मेरा 'सर्वश्रेष्ठ' आधा पूनम सिन्हा मेरे बेटे लव सिन्हा, कुश सिन्हा और उनकी पत्नी तरुणा सिन्हा को जाता है। जिन्होंने सभी कार्यक्रमों में भाग लिया और हमेशा की तरह अंबानी परिवार के गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी का आनंद लिया। प्यारी जोड़ी मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क